MP में कौन बनेगा CM?, शिवराज सिंह चौहान से मिले प्रह्लाद पटेल, हुई ये बात

MP Assembly Election Results के बाद अब मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। इस बीच अब राजधानी दिल्ली में BJP केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग बैठक कर मध्य प्रदेश की सरकार बनाने को लेकर मंथन करता नजर आ रहा है। इसी के साथ मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में भी मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।

राजधानी भोपाल में प्रह्लाद पटेल ने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है, जहां प्रह्लाद पटेल ने सीएम शिवराज को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया है। वहीं दोनों दिग्गज नेताओं के बीच लंबी बातचीत भी हुई है। वहीं सियासी गलियारों में सीएम पद को लेकर चल रही चर्चा के बीच दोनों नेताओं की इस मुलाकात को अलग नजरिए से देखा जा रहा है।

Bhopal

CM को लेकर सस्पेंस

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा फिलहाल इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है, जहां मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय जैसे तमाम नाम रेस में शामिल हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में लगातार मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है। इधर, अब BJP के दिग्गज नेताओं के मध्यप्रदेश आने का सिलसिला जारी है, जहां सभी नेता एक-दूसरे से मेल मुलाकात करते नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

    MP में कौन बनेगा CM?, शिवराज सिंह चौहान से मिले प्रह्लाद पटेल

    प्रह्लाद पटेल ने कही ये बात

    मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। इस बीच अब राजधानी दिल्ली में BJP केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग बैठक कर मध्य प्रदेश की सरकार बनाने को लेकर मंथन करता नजर आ रहा है। इसी के साथ मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में भी मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। पत्रकारों ने जब राजधानी भोपाल आए प्रहलाद पटेल से मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा की, आप सभी का धन्यवाद। वहीं इसके बाद प्रहलाद पटेल ने कहा कि, कोई सस्पेंस नहीं है। पार्टी अपनी प्रक्रिया से चलती है, उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा।

    ये भी पढ़े- MP CM Politics: प्रह्लाद पटेल से पत्रकारों ने पूछा कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, मिला ये जवाब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+