MP CM Politics: प्रह्लाद पटेल से पत्रकारों ने पूछा कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, मिला ये जवाब

MP Election Results के बाद अब मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। इस बीच अब राजधानी दिल्ली में BJP केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग बैठक कर मध्य प्रदेश की सरकार बनाने को लेकर मंथन करता नजर आ रहा है। इसी के साथ मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में भी मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।

पत्रकारों ने जब राजधानी भोपाल आए प्रहलाद पटेल से मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा की, आप सभी का धन्यवाद। वहीं इसके बाद प्रहलाद पटेल ने कहा कि, कोई सस्पेंस नहीं है। पार्टी अपनी प्रक्रिया से चलती है, उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा।

Bhopal

CM को लेकर सस्पेंस

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा फिलहाल इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है, जहां मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय जैसे तमाम नाम रेस में शामिल हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में लगातार मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है, तो वहीं जल्द ही अब इस सस्पेंस से पर्दा उठाने के संकेत दिए जा रहे हैं। इस बीच प्रह्लाद पटेल के बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विजयवर्गीय ने कही ये बात

राजधानी भोपाल में BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से जब पत्रकारों ने पूछा कि, कब तक मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, तो इसका जवाब देते हुए BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, यह स्थिति रविवार तक स्पष्ट हो जाएगी। इसी के साथ जब विजयवर्गीय से पूछा गया कि, मुख्यमंत्री कौन बनेगा?, तो उन्होंने कहा कि, इसका जवाब आपको 10 तारीख तक मिल जाएगा। विजयवर्गीय ने कहा कि, अभी मेरे पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, मैं अभी राष्ट्रीय महासचिव हूं।

ये भी पढ़े- क्या निमाड़ से MP को मिलेगा CM?, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी के नाम की चर्चा तेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+