Bhopal: भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए पुलिस का प्लान, कल सुबह 6 बजे से ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, रूट डायवर्ट
Bhopal BJP News: राजधानी में भाजपा का सबसे बड़ा कार्यकर्ताओं का महाकुंभ आयोजित होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे और जंबूरी मैदान पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा और आम जनता की सुविधा के लिए 25 सितंबर यानि सोमवार को सुबह 6 बजे से शहर की यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी।
यातायात विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए बदले गए रूटों से ही आवागमन करें। जंबूरी मैदान पर पहुंचने के लिए इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, ब्यावरा, ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, सागर की तरफ से आने वाले कार्यकर्ताओं के बहन खजूरी सड़क, बकानिया, मुबारकपुर, लांबाखेड़ा, चोपड़ाकला पटेल नगर, आनंद नगर कट पॉइंट से जंबूरी मैदान पहुंचेंगे।

होशंगाबाद और जबलपुर से आने वाले वाहन 11 मिल होशंगाबाद रोड आरआरएल तिराहा एक एस बरखेड़ा पठानी होकर सेंट जेवियर स्कूल के पीछे पहुंचेंगे कार्यक्रम के दौरान पानी गिरने की स्थिति में वहां मैदान के वजय पटेल नगर से सीएपीटी तक, पिपलानी पेट्रोल पंप तिराहा, एनसीसी ग्राउंड, आईटीआई तिराहा रोड पर पार्क होंगे।
पीएम जे दौरे की चलते भेल के कई स्कूलों की छुट्टी घोषित
बता दे कल जमुरी मैदान में होने वाले भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ के चलते रास्ते डाइवर्ट रहेंगे और बैल इलाके के अधिकांश निजी स्कूल बंद रहेंगे। सोमवार को स्कूल में होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा की भी तारीख में बदलाव हुआ है इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को मैसेज भेजे हैं इधर स्कूल शिक्षा विभाग ने इस दिन छुट्टी घोषित नहीं की है। लेकिन डीपीएस, सेंट जेवियर, सेंट जोसफ कोएड, कार्मल कन्वेंट सहित कई स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से होगा आवागमन
अवधपुरी से नए शहर की तरफ आने वाले वाहन सुरभि इनक्लेव, ऋषिपुरम चौराहा, विजय मार्केट, श्रीकृष्ण मंदिर बरखेड़ा, गुलाब उद्यान, डीआरएम ऑफिस, हबीबगंज नाका अथवा हबीबगंज अंडर ब्रिज से 10 नंबर मार्केट की तरफ जा सकेंगे। पिपलानी और अयोध्या नगर से वहां जेके रोड आईटीआई तिराहा से प्रभात चौराहे की तरफ आवागमन कर सकेंगे शहर के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। यात्री बसें हलालपुर आईएसबीटी से बस स्टैंड से आगे शहर में प्रवेश नहीं करेंगी।

वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था
चार पहिया वाहन महात्मा गांधी स्कूल एवं सेंट जेवियर स्कूल के पीछे पार्क किए जाएंगे। VIP पासधारी वाहन गोविंदपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहे से अय्यप्पा मंदिर गैस गोदाम होकर सेंट जेवियर के सामने पार्क होंगे। मीडिया के प्रतिनिधि भी यही से अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
सुबह से रहेगा दबाव
कार्यक्रम के दौरान बोर्ड ऑफिस चौराहा, गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर महात्मा गांधी चौराहा सेंट जेवियर स्कूल अवधपुरी तिराहा तक यातायात दबाव ज्यादा रहेगा। इसी प्रकार पटेल नगर, आनंद नगर, रत्नागिरी, पिपलानी पेट्रोल पंप पर ट्रैफिक ज्यादा रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications