Bhopal News: बैरसिया में हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद अब HUT कनेक्शन खंगाली पुलिस

Bhopal News: रसिया इलाके में नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ और उनके फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के आतंकी कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है। हाल ही में सामने आया है कि आरोपियों को आतंकी संगठन हिज्ब तहरीर (एचयूटी) से फंडिंग मिल रही थी या नहीं, इसकी गहराई से पड़ताल की जा रही है।

दरअसल, बैरसिया निवासी सौरभ जैन धर्म परिवर्तन करके आतंकी संगठन एचयूटी का हेड बन गया था। उसे हैदराबाद से पकड़ा गया था, ऐसे में पुलिस अब आतंकी संगठन एचयूटी का कनेक्शन तलाश रही है।

Police now investigating HUT connection after protests by Hindu organizations in Berasia

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आरोपियों की आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं है, लेकिन वे कार और बाइक मेंटेन कर रहे हैं। परिजन कोई कबाड़ तो कोई छोटी दुकान रखे हुए हैं। इस कारण इन्हें कहीं एचयूटी आतंकी संगठन से फंडिंग तो नहीं हो रही थी, इसकी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस आरोपियों और उनके परिजनों के खातों की जांच भी कर रही है। इस मामले में मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बच्चियों को न्याय दिलाने और आरोपियों के सारे कनेक्शन खंगाल ने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है।

बीत दो दिन पहले भोपाल में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बैरसिया थाने का घेराव किया था। प्रदर्शनकारियों ने 11वीं क्लास की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और परेशान करने वाले युवकों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी। भीड़ देखकर बीजेपी विधायक विष्णु खत्री और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। कलेक्टर ने कार के बोनट पर खड़े होकर प्रदर्शनकारियों को समझाया और उन्हें आश्वस्त किया था कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+