Bhopal News: भाजपा समर्थक पर हमला करने वाले सोनू उर्फ बच्चा बकरा की तलाश हुई तेज, धारा भी बढ़ी
Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल के गौतम नगर इलाके में गणेश जी के पंडाल लगाने की बात को लेकर बहुत पहले भाजपा समर्थक का एक बदमाश से विवाद हुआ था। इसी के चलते बदमाश ने भाजपा समर्थक पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में भाजपा कार्यकर्ता की गर्दन व गाल पर गंभीर चोटे आई थी।
इस मामले में पुलिस ने पहले मामूली धाराओं के तहत किस दर्ज किया था लेकिन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने समर्थकों के साथ पुलिस आयुक्त हरि नारायणचारी मिश्र से मिलकर मामले की गंभीरता को बताया और आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज करने की मांग की थी।

इसके बाद पुलिस आयुक्त ने इस मामले पर गंभीरता से विचार करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद गौतम नगर पुलिस में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और अड़ीबाजी की धारा बढ़ा दी है। आप पुलिस आरोपी कि तेजी से तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार करीम बख्श कॉलोनी छोला रोड का रहने वाला विजय अहिरवार कारपेंटर है और भाजपा का समर्थक व कार्यकर्ता भी है। मैं गुरुवार राज चोला मरघट वाली गली में अपने दोस्त के साथ बैठा था तभी वहां पहुंचे बदमाश सोनू उर्फ बच्चा बकरा ने उसे पर यह कहते हुए पैसे देने के लिए अड़ी डाल दी कि मेरा कोर्ट केस के चक्कर में काफी पैसा खर्च हो रहा है। तू मुझे पैसा दे। इस पर जब विजय ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया था। इस हमले में विजय की गर्दन और गाल में गंभीर चोटें आई थी इससे पहले आरोपी सोनू बच्चा का विजय से गणेश जी के पंडाल लगाने की बात को लेकर विवाद हो चुका था। पुलिस ने आरोपी पर मामूली धाराओं के तहत मारपीट का केस दर्ज किया था, लेकिन अब धारा बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications