जूनियर डॉक्टर सरस्वती ने सुसाइड नोट में लिखा- मैं अपना खून और आत्मा भी लगा दूं तो इनके लिए पर्याप्त नहीं होग

Bhopal Gandhi Medical College News: राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया इंजेक्शन का ओवरडोज लेकर सुसाइड करने वाली छात्रा का सुसाइड नोट सामने आया है। जिसमें उसने लिखा कि मेरी थीसिस मैं कभी पूरी नहीं कर पाऊंगी और यह लोग मुझे कभी करने नहीं देंगे। चाहे कुछ भी हो जाए यदि मैं अपना खून और आत्मा लगा दूं और अपना सब कुछ दे दूं तो यह उनके लिए कभी पर्याप्त नहीं होगा आप की मर्जी के विरोध इस कॉलेज में प्रवेश करना चुना है।

पुलिस को मृतक बाला सरस्वती के मोबाइल से जो सुसाइड नोट मिला है। उसमें प्रमुख अंश इस प्रकार है कि मां और पिता जी कृपया मुझे माफ कर दीजिए, मैं जो कर रही हूं। मैं आपसे प्यार करती हूं। आप लोगों ने हमेशा मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ दिया है।

Police found note in mobile in Balasaraswati case in Gandhi Medical College

पति जय के लिए लिखा आई लव यू

सरस्वती ने अपने पति के बारे में सुसाइड नोट में लिखा कि जय मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत उपहार है। सच में सपना देखा था। उसके साथ सुखी जीवन। अपने वादे तोड़ने के लिए मुझे वास्तव में खेद है। जय आप मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और मेरे लिए आशीर्वाद है मैं हमेशा आपके साथ रहती हूं और आपके लक्ष्य को प्राप्त करने और आपके सपनों को पूरा करने के लिए आपका उत्साहवर्धन करती हो तुम खुश रहो... आई लव यू।

मरने से पहले मोबाइल में टाइप किया था सुसाइड नोट

गांधी मेडिकल कॉलेज की गायनेलॉजी की पीजी तृतीय वर्ष की छात्रा डॉक्टर बाला ने यह सुसाइड नोट अपने मोबाइल में टाइप किया था खुदकुशी के दूसरे दिन पुलिस को मोबाइल की जांच में यह मिला इसके सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज के छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया। मंगलवार को दोपहर में दिनभर जूनियर डॉक्टर अपने साथी के सुसाइड को लेकर प्रदर्शन करते रहे। सरस्वती ने सुसाइड नोट में लिखा कि मैंने विशेष सीख लिया, लेकिन इन लोगों में नैतिकता की कमी और विषाक्तता इतनी अधिक है कि मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती। मुझे वास्तव में खेद है।

पुलिस के सामने परिजनों ने बयान कराए दर्ज

एसीपी उमेश तिवारी ने जानकारी देते बताया कि डॉ बाला सरस्वती के खुदकुशी के मामले में परिजन ने मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों द्वारा लगातार प्रताड़ित करने और लगातार अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाए हैं। परिजन ने बताया कि सरस्वती बाला जब भी अवकाश की बात करती थी, तब उस पर कमजोर जैसी टिप्पणियां की जाती थी यह बात उसे असहनीय नहीं लगती थी। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि बाला सुसाइड करने से पहले मोबाइल पर सुसाइड नोट टाइप करके किसी को भेजना चाह रही थी, लेकिन किसी कारण से भेजा नहीं जा सका। इसके अलावा मृतिका के माता पिता और भाई बहन के बयान दर्ज किए गए।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+