Bhopal News: निशातपुरा इलाके में महिला टीचर को डरा धमका कर पुलिस आरक्षक ने किया बलात्कार
Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में महिला टीचर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने है। जहां 4 साल पहले एक महिला टीचर आरक्षक के संपर्क में आई और दोनों के बीच जब दोस्ती हो गई तो एक दिन पुलिस आरक्षक ने महिला को घर बुलाया, जहां पर उसने डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शादी होने के बाद भी उसने महिला को शादी करने का झांसा दिया।
पिछले दिनों आरक्षक ने महिला से शादी करने से मना करते हुए दूरी बना ली इसके बाद महिला ने निशातपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि महिला के साथ बजरिया इलाके में पहली बार दुष्कर्म किया गया। इसलिए प्रकरण को बजरिया थाने भेज दिया गया है।

पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बजरिया पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय शादीशुदा महिला निशात पुरा इलाके में रहती है। और टीचर है करीब 4 साल पहले चुनाव की ड्यूटी के दौरान महिला पुलिस कांस्टेबल निलेश व्यास के संपर्क में आ गई। निलेश भी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं इसके बाद भी उसने महिला को शादी का झांसा दे दिया और 4 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा जब उसने वादा तोड़ा तो महिला ने थाने पहुंच कर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications