Bhopal: नए पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने पदभार किया गया, बोले, भोपाल में भी चलाएंगे 'गुंडा अभियान'
वरिष्ठ IPS अधिकारी हरिनारायण चारी मिश्र ने बुधवार को भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभाल लिया। इससे पहले हरिनारायणचारी मिश्र इंदौर के पुलिस कमिश्नर थे।

राजधानी भोपाल में नवागत पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों ने उनका पुलिस कमिश्नर कार्यालय में स्वागत और सम्मान किया। चार्ज लेते ही पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि गुंडे बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आम लोगों के प्रति संवेदनशील नजर आएगी। उन्होंने कहा कि कई अपराध परंपरागत सदियों से चले आ रहे हैं। जैसे महिलाओं पर होने वाले अत्याचार, लेकिन वर्तमान में तकनीकी अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इंदौर की तर्ज पर भोपाल में भी गुंडा अभियान चलेगा। पॉलीटिकल प्रेशर के बीच में भी पुलिस संवेदनशीलता से काम करेगी।
भोपाल में बुधवार को पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभालने के बाद हरिनारायण चारी मिश्र ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि बदलते हुए सामाजिक परिवर्तनों के अनुरूप पुलिस भी अपने आपको डालती रहती है। हम जानते हैं कि हाल के दिनों में नई-नई चुनौती सामने आई है और पुलिस ने उसका डटकर सामना किया है, लेकिन सामान्य तौर पर जो एक शासन की मंशा रहती है कि पुलिस अपराधियों के प्रति बेहद सख्त और आम व्यक्ति के प्रति संवेदनशील हो, पुलिस इस संवेदनशीलता के साथ लगातार काम करती रहेगी। अपराधियों के साथ पुलिस मजबूती से लड़ेगी और आम जनता से सीधा संवाद रहेगा।
2003 बैच के IPS अफसर है हरिनारायण चारी मिश्र
Recommended Video
भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिर्च 2003 बैच के आईपीएस (IPS) अफसर है। इससे पहले हरिनारायण चारी मिश्र इंदौर के पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात थे। इंदौर में रहते हुए उन्होंने भू माफिया के घर गिराने जैसे बड़े कदम उठाए। इससे पहले वे ग्वालियर, जबलपुर, बालाघाट और खंडवा में एसपी रह चुके है। इसके अलावा इंदौर में एसपी मऊ एसडीओपी और राज्यपाल के ADC भी रहे हैं। बता दे गिरे विभाग में 16 मार्च को इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को भोपाल और मरकन्द देउस्कर को इंदौर पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया था।
-
IPS Sarvana Vivek M कौन हैं? EC ने बनाया पुलिस ऑब्जर्वर, पश्चिम बंगाल चुनाव में संभालेंगे सुरक्षा की कमान -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications