Bhopal: बैंक ऑफ बडौदा के ATM को टारगेट कर ठगी करने वाले गैंग के सरगना विदेशी को साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhopal Crime branch News: बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ग्राहकों से ठगी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में राजधानी भोपाल की साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंग के सरगना और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गैंग अब तक बैंक ऑफ बड़ौदा के 200 से ज्यादा खाता धारकों को लाखों रुपए का चूना लगा चुकी थी।
भोपाल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि भोपाल में बीते 5 दिन के भीतर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 53 लोगों के खातों से लाखों रुपए निकल गए थे। खाताधारक भोपाल में थे, लेकिन पैसे दिल्ली में निकाले गए थे। इस मामले ने सायबर पुलिस को भी सकते में डाल दिया था। इंदौर के भी कई लोगों के खातों से रुपए निकाले गए थे।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत इस पर एक्शन लिया और जल्द ही साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सरगना रोमानिया के नागरिक आयोनेल मियू और महाराष्ट्र के रहने वाले फिरोज अहमद खान को गिरफ्तार किया है।
वारदात करने का तरीका
आरोपी घटना से पहले भोपाल और इंदौर में रुक कर एटीएम की रैकी करते थे। इसके बाद रेकी वाले एटीएम को खाली बा सुनसान देखकर एटीएम (ATM) में क्लोनिंग डिवाइस या स्कीमिंग डिवाइस व हिंडन माइक्रो कैमरा लगाकर एटीएम कार्ड का डाटा चोरी कर लेते थे। जिसका उपयोग आरोपी कार्ड का क्लोन तैयार करने में करते थे। उन क्लोन कार्डों की मदद से आरोपी दिल्ली और उसके आसपास के बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एटीएम से नगदी निकाल लिया करते थे।
आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिए एटीएम में टोपी बाज फेस मार्क्स का उपयोग करते थे एटीएम के आस पास जाने के लिए किराए के ऑटो का इस्तेमाल किया करते थे, जिससे आरोपियों को आना-जाने का रास्ता क्लियर मिले और उन्हें कोई पहचान ना सके। नगदी निकालने के बाद आरोपी अपना शहर बदल लेते थे, जिससे आरोपी पुलिस के पकड़ में ना आए।
साइबर क्राइम पुलिस भोपाल ने इन शातिर आरोपियों को पकड़ने के लिए तकनीकी एनालिसिस किया और साक्ष के माध्यम से बैंक ऑफ़ बड़ौदा के विभिन्न खाता धारकों से एटीएम कार्ड के इस्तेमाल को लेकर जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने डांटा क्लोन कर खाताधारकों के खाते से पैसे निकालने वाले अंतरराष्ट्रीय ग्रुप के दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। जिनसे अपराध में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 3 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 2 पीटू बैग डिजिटल एमएसआर कार्ड तैयार करने वाली मशीन, डिजिटल मल्टीमीटर, एक एटीएम स्कीमर डिवाइस, 1 वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस, एक एटीएम कार्ड के साइज के लोहे की पत्ती, एक एटीएम मशीन का मॉड्यूल एक आरोपी का पासपोर्ट जब्त किया है।
पकड़े गए आरोपियों के बारे में
1 -आयोनेल मियु, पिता लुशियन मियु उम्र-50 साल, निवासी- देश रोमानिया हाल- मोहन गार्डन दिल्ली 12 वी पास ए.टी.एम स्कीमिग करना और पैसे निकालना।
2- फिरोज अहमद खान, पिता अहमद खान उम्र-38 निवासी - मीरा रोड ठाडे (महाराष्ट्र) 12 वी पास ए.टी.एम पैसे निकालना और अपराध कारित करने में मुख्य आरोपी का सहयोग करना।
नोटः- सायबर क्राइम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दे।












Click it and Unblock the Notifications