Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सागर में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत रविदास मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी

BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि सुशासन का मूलमंत्र देश को देने वाले संत शिरोमणि संत रविदास जी के मंदिर निर्माण के लिए मध्य प्रदेश में समरसता यात्राएं निकाली गईं, जिनके माध्यम से जनता तक संत जी के समरसता का संदेश पहुंचाया गया। इन 18 दिवसीय यात्राओं का शुभारंभ 25 जुलाई को हुआ था और यात्रा का समापन 12 अगस्त को सागर में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत रविदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समर्पित मंदिर और संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे।

यह बात भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सागर के बडतुमा में 100 करोड की लागत से बनने वाला संत रविदास जी का मंदिर सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट केन्द्र बनेगा। यह प्रदेशवासियों के लिए बड़ी सौगात है। मंदिर निर्माण में हर प्रदेशवासी की सहभागिता हो सके, इसके लिए गांव की एक मुट्ठी मिट्टी और नदी का जल एकत्रित किया गया, ताकि इसे मंदिर निर्माण में उपयोग किया जा सके। 12 अगस्त को होने वाले इस समागम में देश भर से 400 से 500 संत उपस्थित रहेंगे।

PM Narendra Modi will lay foundation stone for construction of Ravidas temple in Sagar on August 12: Lal Singh Arya

समरसता यात्रा ने दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्य ने कहा कि प्रदेश की जनहितैषी भाजपा सरकार ने 8 फरवरी 2023 को इस देवतुल्य कार्य को लेकर घोषणा की थी। इस संकल्प की सिद्धी के लिए प्रदेश के पांच स्थानों नीमच, मांडव धार, श्योपुर, बालाघाट एवं सिंगरौली से एक साथ पांच यात्राएं 25 जुलाई को प्रारम्भ हुई। यात्राएं प्रदेश के हर गांव से मिट्टी एवं सभी विकासखण्डों की 313 नदियों से जल का सांकेतिक संग्रहण एवं जनजागरण करते हुये आज सागर पहुंचेंगी।

उन्होंने कहा कि सुशासन का मंत्र देने वाले संत रविदास जी की स्मृति के लिए कृत संकल्पित शिवराज सरकार सागर के पास बड़तूमा में सौ करोड़ रूपए की लागत से संत शिरोमणि सदगुरु रविदास जी का विशाल और भव्य मंदिर निर्माण का देवतुल्य कार्य करा रही है। यह मंदिर पूर्णभव्यता के साथ बनाया जाएगा। मंदिर की दीवारों पर संत रविदास जी के दोहे और शिक्षाएं अंकित होगी। मंदिर परिसर में संत रविदास जी के जीवन की महान घटनाएं और उनकी अमर रचनाएं जीवंत दिखेगी। इस अतुलनीय कार्य से संत रविदास जी की वाणी से लोग प्रभावित होंगे। उनकी सामाजिक समरसता की सीख जनमानस तक पहुंचेगी और पर्यटन की अपार संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। यह यात्राएं प्रदेश के 45 जिलों से होकर निकली।

आर्य ने बताया कि मुख्य यात्रा के साथ ही विभिन्न ग्रामों/नगरों में 1661 उपयात्राएं/कलश यात्राएं भी आयोजित हुईं। इसके साथ ही यात्रा के दौरान 352 जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए और 25 लाख से अधिक लोगों ने सहभागिता की। यात्रा में प्रदेश के 20,641 ग्रामों से मिट्टी और 313 नदियों का जल सांकेतिक रूप से एकत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी सुशासन के लिए कहा करते थे 'ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न।' यानि संत रविदास जी सुशासन के रूप में ऐसे राज्य की कामना करते थे, जहां कोई छोटा-बड़ा न हो, जहां प्रसन्नता पूर्वक सब जीवन यापन करें, सभी को अन्न प्रचुर मात्रा में मिलें। इन यात्राओं ने संत शिरोमणि के इन्हीं विचारों को चरितार्थ किया है। प्रदेश में अनसूचित जाति वर्ग के लिए भाजपा का यह दूसरा सामूहिक आयोजन है। अप्रैल में, भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने के लिए ग्वालियर में अनुसूचित जाति के सदस्यों का एक महाकुंभ आयोजित किया था।

दलित एजेंडे के नाम पर कांग्रेस ने हमेशा अजा वर्ग को ठगा

उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सभी वर्गों का कल्याण और विकास है। अन्य विपक्षी जहां दलित एजेंडे के नाम पर इन्हें सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए प्रयोग करते हैं। भाजपा इनके सर्वांगीण विकास के लिए योजनाएं एवं जनहितैषी पहल संचालित कर रही है। कांग्रेस के नेता जहां संत रविदास एवं वर्ग के नायकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं, वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार संत रविदास एवं बाबा साहब अंबेडकर से जुड़े स्थलों को तीर्थदर्शन योजना में शामिल कर चुकी है। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने संत रविदास जी की तस्वीर को माला पहनाने की औपचारिकता पूरी कर तस्वीर को मंच से हटवा दिया था, संत शिरोमणि की तस्वीर जमीन पर गिरी हुई थी।

लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान अनुसूचित जाति वर्ग के हमारे भाई-बहनों के लिए नर्क से बदतर साबित हो गया है। अभी कल की ही खबर है राजस्थान की राजधानी जयपुर से अनुसूचित जाति वर्ग की अस्मिता को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है, जिससे अनुसूचित जाति वर्ग ही नहीं पूरी मानवता शर्मशार हुई है। राजस्थान के जमवारामगढ़ इलाके में एक दलित ने आरोप लगाया है कि उसका अपहरण करके उसे पीटा गया। डिप्टी एसपी शिवकुमार भारद्वाज ने उस पर पेशाब किया। इसके बाद कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा ने उससे जूते चटवाएं।

कांग्रेस की दलितों आदिवासियों के खिलाफ दमनकारी सोच

आर्य ने कहा कि कांग्रेस के राज में सत्ता और शासन दोनों मिलकर दलितों आदिवासियों के खिलाफ अपनी दमनकारी सोच और अत्याचारी चरित्र हम सबके सामने है। पर इस पर कांग्रेस आलाकमान और कांग्रेस के नेताओं के बयान नहीं आए ना ही अब तक कांग्रेस सरकार ने कोई कार्यवाही की। यह सब कांग्रेस सरकार की शह पर हुआ। यही कांग्रेस का कुशासन है। यह एक घटना नहीं है। कांग्रेस के घटियाराज में ऐसी घटनाएं आम है, जहां संत रविदास के समाज के, जहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के समाज के लोगों को नीचा दिखाया जाता है और उन्हें प्रताड़ित किया जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+