Bhopal News: भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के लिए PM मोदी ने किया ऐतिहासिक रोड-शो, रजक समाज ने बरसाए फूल
Madhya Pradesh Lok sabha Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम को भोपाल में रोड शो किया, जिसमें उन्होंने खुली जीप में सवार होकर लगभग सवा किलोमीटर की यात्रा की। इस रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भोपाल से भाजपा के प्रत्याशी आलोक शर्मा भी मौजूद थे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने हाथ में भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का निशान लिया और लोगों का अभिवादन किया। लोगों ने भी उन्हें फूलों से स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की।

मोदी के रोड शो के रूट पर लोगों ने बड़ी संख्या में उनका स्वागत किया। वहां पर स्वागत मंच भी बनाए गए थे और लोग उनके आगमन का जश्न मनाते रहे। पीएम मोदी ने भोपाल आकर 6:57 बजे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जहां उन्हें स्वागत करने के लिए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- आज भोपाल और मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। जनता का उत्साह और उमंग बता रहा है कि पूरा प्रदेश मोदीमय हुआ है। देश के दिल मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश के दिल भोपाल में जिस प्रकार PM मोदी का रोड शो हुआ है ऐसा रोड शो कभी नहीं हुआ।

भोपाल में मोदी के रोड शो के बाद पुलिस कंट्रोल रूम से लेकर लिली टॉकीज चौराहा (जहांगीराबाद) तक करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मोदी का रोड शो देखकर लोगों के एक साथ लौटने पर ये स्थिति बनी।
सड़कों पर गूंजे मोदी-मोदी और अबकी बार-400 पार के नारे
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रोड शो के दौरान यात्रा मार्ग की दोनों तरफ की सड़कें भगवामय हो गयी। महिलाएं जहां गले में भगवा दुपट्टा डालकर प्रधानमंत्री जी का स्वागत कर रही थीं, तो जोशीले युवाओं के समूह केसरिया पगड़ी में अपने प्रिय नेता का स्वागत करने आए थे। कुछ महिलाओं ने सड़क के किनारे से ही प्रधानमंत्री श्री मोदी की आरती भी की। हाथों में कमल का प्रतीक थामे प्रधानमंत्री जी ने उनका अभिवादन किया। आम जनता ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों के साथ प्रधानमंत्री जी का स्वागत किया।

विभिन्न समाजों, संगठनों ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रोड शो के दौरान उनका स्वागत करने समूचा भोपाल उमड़ पड़ा। समाज के हर वर्ग के पुरुष, महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद रहे। यात्रा मार्ग में संत समाज ने मंच से प्रधानमंत्री जी का स्वागत किया। सड़क के दोनों ओर गुजराती समाज, यादव समाज, कलार समाज, मराठी समाज, नेमा समाज, कुम्हार समाज, रजक (मालवीय) समाज, वाल्मीकि समाज, जीनगर समाज, अहिरवार समाज सहित अन्य समाजों ने प्रधानमंत्री जी के स्वागत में बैनर लगाए थे। वहीं, साहित्यकार मंच, बरखेड़ा व्यापरी संघ, बाबा बटेश्वर भक्त मंडल जैसे अनेक संगठनों ने भी अलग-अलग तरीकों से प्रधानमंत्री जी का स्वागत किया।

फूलों से सजे रथ पर सवार हुए प्रधानमंत्री
रोड शो के लिए पीएम मोदी विशेष रूप से फूलों से सजाए गए रथ पर सवार होकर निकले। रथ पर उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजपा प्रत्याशी श्री आलोक शर्मा भी सवार थे और जनता का अभिवादन कर रहे थे। यात्रा में लोकनृत्यों की प्रस्तुति देकर कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रधानमंत्री जी का स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़े, बैंड, सहित अन्य वाद्ययंत्रों के माध्यम से कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी












Click it and Unblock the Notifications