PM मोदी बूथ कार्यकर्ताओं को देंगे ट्रेनिंग, चुनावी राज्यों में बनाएंगे ट्रेनर, MP के इलेक्शन में मिलेगा फायदा

MP BJP News: विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के नेता और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ढाई हजार बूथ कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे। बताया जा रहा है कि इन कार्यकर्ताओं का बीजेपी मास्टर ट्रेनर के रूप में उपयोग करेगी। पीएम मोदी से ट्रेनिंग लेने के बाद ये यूथ कैडेट पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन राज्यों में भेजे जाएंगे।

कई बूथ पदाधिकारियों को एक जिला या संभाग से दूसरे जिला या संभाग में भी भेजा जाएगा। इन्हें 10 दिन तक पीएम मोदी के सिपाही के रूप में 60 से 70 बूथों में ट्रेंड कराना होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी में प्रदेश भाजपा जुट गई है।

PM Modi will give training to booth workers, will make trainers in election states benefit assembly

बता दें इसके लिए एसपीजी की परमिशन के आधार पर कार्यक्रम स्थल में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उधर पार्टी सूत्रों का कहना है कि देश भर के जिन ढाई हजार बूथ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को भोपाल बुलाकर पीएम मोदी द्वारा प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उनका इस्तेमाल चुनावी राज्यों में बूथ कार्यकर्ताओं को ट्रेंड करने में किया जाएगा। वैसे तो पीएम मोदी का लाइव संबोधन देशभर के 10 लाख बूथ कार्यकर्ता सुनेंगे। पर सीधे तौर पर प्रशिक्षण में शामिल होने वाले ढाई हजार कार्यकर्ताओं को दूसरे जिलों, राज्यों, संभागों में भेजकर उनकी ट्रेनिंग का लाभ दूसरे कार्यकर्ताओं को जलाया जाएगा।

यह ट्रेंड कार्यकर्ता दूसरे जिलों, संभागों या राज्यों में जाने के बाद मंडल स्तर पर काम करेंगे। एक मंडल में 60 से 70 बूथ में शामिल होते हैं, इसलिए यह ट्रेंड कार्यकर्ता है इन सभी बूथों में 10 दिन का समय देकर स्थानीय कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी से अवगत कराएंगे और वहां 10 दिन तक रुक कर प्रशिक्षण देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+