Raisen news: सांची सोलर सिटी का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, तैयारियों को लेकर अफसरों के साथ सीएम ने की बैठक
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित सांची सोलार सिटी का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी माह देश की पहली सोलार सिटी सांची का लोकार्पण करेंगे। इस लोकार्पण की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गुरुवार को अफसरों के साथ बैठक की। इस को लेकर जल्द ही तारीख का ऐलान किया जाएगा। उधर कुसुम परियोजना में एमपी देश के टॉप फाइनल स्टेट्स में शामिल हुआ है, इसलिए अब इसमें और भी तेजी लाने की तैयारी नवीन व नवकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा की जा रही है।
रायसेन जिले के सांची में रूफटॉप सोलर पैनल से 235 किलोवाट विद्युत का उत्पादन शुरू हो चुका है सौर ऊर्जा में जनभागीदारी के लिए सांची शहर के 95% से अधिक नागरिकों को ऊर्जा साक्षर प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। सांची में 16 आत्म निर्भरता से अनुमानित 70 हजार से 407 यूनिट ऊर्जा की वार्षिक बचत होगी।
7.3 मेगावाट बिजली का उत्पादन
बौद्ध धर्म के संग्रहालय और स्तूप के लिए फेमस सांची आने वाली 10 मई को प्रदेश की पहली सोलार सिटी बनेगी। पीएम मोदी पर वर्चुअली तौर पर इसका शुभारंभ कर सकते। इसे लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बस उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसका शुभारंभ होने के बाद यह भारत की दूसरी सोलार्सिटी बन जाएगी। बताया जा रहा है कि यहां पर सौर ऊर्जा के जरिए से 7.3 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।
ऐसे मिलेगी बिजली
सांची में बिजली उपलब्ध कराने के लिए नागौरी में 5 मेगा वाट के सबस्टेशन में 12 सोलर पैनल लगाने का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा गार्डन लाइट, हाइलाइट्स और पेयजल लोक परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक जनरेटर विस्थापित किए जा रहे हैं और घरों में जितनी बिजली की क्षमता है उतनी कैपेसिटी से ज्यादा की सोलर रूफटॉप उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही साथ मार्केट सरकारी और प्राइवेट दफ्तर में भी लाइट अब सौर ऊर्जा के द्वारा ही सप्लाई की जाएगी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बिजासन माता धाम सलकनपुर में 29 से 31 मई तक होने वाले तीन दिवसीय देवी आराधना महोत्सव के लिए जारी तैयारियों की निवास कार्यालय समत्व भवन से समीक्षा बैठक की एवं आवश्यक निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications