देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि देश में भ्रम फैलाने वाली मशीनरी का संचालन पीएम ही कर रहे: कुणाल चौधरी
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि भारतीय जतना पार्टी फर्जी पार्टी है, इनके लोग फर्जी हैं, फर्जी बातें करते हैं और झूठी बातें कर फर्जी गारंटी देते हैं। भाजपा राज में मध्यप्रदेश और देश में स्थिति भयावह है।
महिलाओं, युवाओं, किसानों सभी वर्ग के लोगों में निराशा और हताशा है। यह देश मे पहली बार हो रहा है जब देश का प्रधानमंत्री ही भ्रम फैलाने वाली मशनरी का संचालन करने लगे हैं।

चौधरी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र मे प्रधानमंत्री के भाषणों मे रोजगार, विकास, प्रगति और देश की एकता और अखंडता मजबूत करने का विजन होना चाहिए लेकिन अफसोस उनके भाषणों मे होता है सिर्फ झूठ, भ्रम और ऐसा करने मे थोड़ी भी नहीं श्रम उनका एक ही एजेंडा है। देश तोड़ो, समाज तोड़ो, चुनी हुई सरकारें गिराओं और लोकतंत्र तथा देश को नुकसान पहुंचाओं, प्रधानमंत्री के भाषण मे उच्चता और शिष्टता दोनों गायब है, इसलिए उनके भाषण से मुख्य मुद्दे भी गायब है।
कुणाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए अपने विजन को न्याय पत्र के माध्यम से देश की जनता के सामने रखा है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने अपनी 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा एवं 6700 किलोमीटर की दूसरी बार की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों से सीधे संवाद कर उनके दुख दर्द एवं समस्याओं को समझा और उनके समाधान को इस न्याय पत्र में शामिल किया है।
चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का न्याय पत्र-2024 जारी किया गया है, जिसमें दिशा भी है और दृष्टि भी है। सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं एवं सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय को लेकर इस न्याय पत्र में प्रावधान किये गये हैं। इस समावेशी एवं सामाजिक न्याय पत्र के माध्यम से कांग्रेस अपनी परंपरानुसार देश के नागरिकों को अधिकार संपन्न बनाना चाहती है।
चौधरी ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के लिए तरह-तरह हे हथकंडे अपनाती है, लूट और भ्रष्टाचार से विधायकों की खरीद-फरोख्त करती है। भाजपा की एक फर्जी टोली बनाई गई है, जब सत्ता को गिराने की बात आती है तो न जाने कहां-कहां से लूट और भ्रष्टाचार के पैसे आ जाते हैं जिस तरीके से उनके हाव-भाव सत्ता को गिराने के लिए होते हैं, हर पराकाष्ठा को पार करने का काम बीजेपी करती है लेकिन सच्चाई यह है कि अब उनकी साख गिरती जा रही है। सत्ता में आने के लिए जिस तरह की बाते कर प्रलोभन देते हैं और सत्ता में आने के बाद सब भूल जाते हैं और जब 5 साल बाद फिर चुनाव का समय आता है तो दूसरे भ्रमजाल में जनता को बरगलाया जाता है।
चौधरी ने कहा कि आज इस पत्रकार वार्ता के माध्यम से कुछ बातें आपको बचना चाहता हूं। मप्र में दो चरणों में हुए मतदान में जिस तरह से दिख रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की नफरत और झूठे वादों से हमारी बहन नाराज है, हमारी बहनों का लगभग 11 प्रतिशत वोटिंग परसेंट कम हुआ है, 12 सीटों पर हुये मतदान में पिछले चुनाव की अपेक्षा 15 से 17 प्रतिशत वोटिंग परसेंट मध्य प्रदेश में अब तक हुए मतदान में कम हुआ है। देश के प्रधानमंत्री जिन शब्दों का उपयोग करते है, बहुत ही निंदनीय है। जिन गारंटीयों को लेकर मोदी जी आए थे उन पर एक भी बात नहीं करते।
नफरत, भ्रम फैलाने और अपशब्दों का उपयोग बीजेपी करती है। भाजपा राज में जनता का लोकतंत्र पर से भरोसा उठ गया है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी हर बात में फर्जी बात करती है, 2014 में फर्जी बातें की थी कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, विश्व से काला धन लायेंगे, महंगाई कम करेंगे, पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने और किसानों की आय दोगुनी करने की बात की थी, क्या युवाओं को रोजगार मिला, काला धन लाये। ये लोग केवल झूठ और नफरत की राजनीति करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications