Pinki Jawahrani KBC : सतना की पिंकी पहुंची केबीसी की हॉट सीट पर, 5 साल में 2 बार फेल होकर भी करती रही प्रयास
सतना 1 अक्टूबर। विंध्य क्षेत्र के सतना शहर की पिंकी जवाहरानी सोनी पर प्रसारित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति शो में 6 अक्टूबर को दिखने वाली हैं। कार्यक्रम के प्रोमो में पिंकी जवाहरानी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देती नजर आ रही हैं। कार्यक्रम में पिंकी जवाहरानी ने अपने घर से ऑडिशन तक के सफर को भी बताया। हालांकि वो कितना धनराशि जीत पाती हैं इसके बारे में 6 अक्टूबर को ही पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह दो बार ऑडिशन तक पहुंची मगर हॉट सीट पर बैठने से चूक गई थी।

जानिए पिंकी कैसे पहुंची हॉट सीट पर
पिंकी ने जानकारी दी कि केबीसी की प्रक्रिया मई 2022 से प्रारंभ हो गई थी। मोबाइल फोन के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद हर दिन एक सवाल पूछा जा रहा था। मोबाइल के ज़रिए सवालों के जवाब दिए। फिर आइबीआर का फोन आया। उसके 3 सवालों का सही जवाब देने पर ऑडिशन के लिए चयनित हुई।

भोपाल में हुआ एडिशन
भोपाल में ऑडिशन हुआ। उसमें 20 सवाल पूछे गए। 15 सवालों के सही जवाब देने पर इंटरव्यू हुआ। इंटरव्यू में सलेक्शन होने के 3 माह बाद मुंबई बुलाया गया। मुंबई में शूटिंग में 10 प्रतिभागियों के बीच ट्रिपल टेस्ट के तीन सवालों के सही और जल्दी जवाब देने पर हॉट सीट के लिए सिलेक्शन हुआ।

आपको पहले प्रयास में ही यह सफला मिली?
मैं लगातार 5 साल से इसकी तैयारी कर रही थी। दो बार असफल होने के बाद मन में निराशा घर कर गई तब पति, भाई सहित अन्य परिजनों ने प्रोत्साहित किया।
पिंकी का परिवार
उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी -सास, ससुर,गोपीचंद लालवानी गीता लालवानी, पति आनंद लालवानी, बेटी आदिति लालवानी, भाई अजय जवाहरानी आशीष जवाहरानी, अक्षय जवाहरानी,
केबीसी तक पहुंचने में कितना वक्त लगा क्या चुनौती थी?
हॉट सीट पर पहुंचने की पहली सफलता मुझे मई 2022 में मिली, जब मैंने मोबाइल फोन के जरिए पंजीयन कराया। इसके बाद हर दिन एक सवाल पूछे गए सही जवाब देने पर ऑडिशन के लिए चयन हुआ, फिर भोपाल में ऑडिशन के 20 सवाल में 15 के सही जवाब देने पर इंटरव्यू के लिए सिलेक्शन हुआ इंटरव्यू के बाद मुंबई बुलाया।

अमिताभ बच्चन से कितनी देर बात हुई क्या अनुभव साझा किए?
अमिताभ बच्चन से कितनी देर बात हुई क्या अनुभव साझा किए?
अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठना मेरा एक सपना था, जब मैं उनके सामने बैठी थी तब भी मुझे वह पल सपना ही लग रहा था, तब उन्होंने कहा कि 1 घंटे से बात कर रही है और कह रही है कि सपना देख रही हूं। जब मेरा नाम लेकर बात कर रहे थे तब मुझे खुशी हो रही थी।
केबीसी में आने के लिए 5 साल तैयारी की वजह?
मेरा बचपन से ही केबीसी के प्रति रुझान था। जो सवाल पूछे जाते उनमें बहुत के सही उत्तर मुझे आते थे। तब मैंने भी तय किया कि वह लम्हा जीना है। जहां अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठते हैं। मन में आया था कि मैं भी हॉट सीट तक पहुंचे और अमिताभ बच्चन से मुलाकात करूं।

घर बैठे जीत चुकी है एक लाख
केबीसी की हॉट सीट पर पहुंची यहां की पिंकी इससे पहले वर्ष 2020 में घर बैठे जीतो प्रतियोगिता के तहत एक लाख की धनराशि जीत चुकी है उनका आत्मबल पहले से ही बढ़ चुका था पिंकी के मुताबिक केबीसी की तैयारी करने वालों को मनोबल नहीं गिरना चाहिए जीके, जीएस, और करंट अफेयर्स पर नजर रखनी चाहिए डीप नॉलेज जरूरी है,












Click it and Unblock the Notifications