Mp news : हिंदू रीति-रिवाज के साथ पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, गंगा में विसर्जित की अस्थियां

नर्मदापुरम बाजार में सक्सेना परिवार ने अपने पालतू कुत्ते का विधिवत अंतिम संस्कार किया। हिंदू रीति-रिवाजों से चिता सजाई गई और उसे अंतिम विदाई दी गई।

dog cremated in narmadapuram

कहते है कि इंसानो से ज्यादा कुत्ते वफादार होते हैं। कुत्ते इंसान की भावनाओं को समझते हैं और उनके प्रति वफादार होते हैं। वहीं इंसान भी डॉगी से उतना ही प्यार करते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम में देखने को मिला है। जहां एक परिवार ने अपने डॉग की मौत होने के बाद उसका हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। साथ ही उसकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित की।

अनोखा प्रेम देखकर लोग कर रहे तारीफ

अनोखा प्रेम देखकर लोग कर रहे तारीफ

नर्मदापुरम के सदर बाजार में बेजुबान जानवर के प्रति अनोखा प्रेम देखने को मिला। दरअसल सक्सेना परिवार के द्वारा पालतू कुत्ते की मौत हो जाने पर उसका हिन्दू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। पालतू कुत्तिया डॉग की भोपाल में बीमारी से मौत के बाद, परिजन और शुभ चिंतकों ने डॉग को हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मार्मिक वीडियो को देख लोग सुरेश सक्सेना के परिवार की तारीफ कर रहे है।

Recommended Video

    हिंदू रीति-रिवाज के साथ पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, गंगा में विसर्जित की अस्थियां
    इंफेक्शन की वजह से भोपाल अस्पताल में हुई मौत

    इंफेक्शन की वजह से भोपाल अस्पताल में हुई मौत

    दरअसल सदर बाजार इलाके में सुरेश सक्सेना परिवार के साथ रहते है। परिवार में फीमेल डॉग 4 वर्ष से उनके घर में पली बड़ी। जिसका नाम स्ट्रैला रखा गया था। फीमेल कुत्तिया को किसी इंफेक्शन के चलते बीमार हो गया थी। नर्मदापुरम में इलाज कराने के बाद उसे उपचार के लिए भोपाल लेकर गए। जहां इलाज के लिए भोपाल के निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान कुत्तिया की मौत हो गई।

    हर्बल पार्क घाट पर कुत्ते का अंतिम संस्कार

    हर्बल पार्क घाट पर कुत्ते का अंतिम संस्कार

    परिवार के सदस्य मृत पालतू कुत्ते को नर्मदापुरम लेकर लाएं। घर से उनकी अंतिम विदाई दी गई। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हर्बल पार्क घाट पर कुत्ते का अंतिम संस्कार किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पालतू कुत्ते के मौत के बाद परिवार भी काफी दुखी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+