भोपाल में जुटेंगे देश भर के सिंधी समाज के लोग, 31 को आएंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत
राजधानी भोपाल में 31 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) सिंधी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत 31 मार्च को भोपाल आएंगे। यहां पर वे भारतीय सिंधु सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें देश भर के सिंधी समाज के लोग शामिल होने के लिए पहुंचने वाले हैं। इस कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई है। संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के बाद संघ प्रमुख के प्रवास के चलते अनुषांगिक संगठनों की बैठक भी हां होना तय मानी जा रही है। बता दे मध्य प्रदेश में साल विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में संघ सामाजिक कार्यक्रमों में भी तेजी देखने को मिल रही है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ के 100 साल पूरे होने को लेकर चलाए जाने वाले कार्यक्रमों के चलते समाजिक मिलेंगे कार्यक्रमों में तेजी लाई जा रही है। इसी कार्यक्रम में सिंधी समाज के लोगों के कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत का 31 मार्च को भोपाल प्रवास संभावित है। इसकी तैयारी को लेकर संघ की शाखाओं में संघ के कार्यकर्ता एक्टिव हो गए हैं।
सिंधु सभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर के सिंधी समुदाय के लोग पहुंचने वाले है। इस आयोजन का संयोजक भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को बनाया गया है। सबनानी ने इस आयोजन के चलते लाल परेड मैदान में सिंधी समाज के कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। अब तक की तैयारियों के मुताबिक तीन अलग अलग मंच बनाए जा रहे हैं। सिंधी समाज के स्वतंत्रता सेनानियों की प्रदर्शनी लगाने के साथ साधु-संतों के लिए भी एक मंच बनाया जाएगा। साथ ही अन्य मंचों में समाज के अलग-अलग पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। सिंधी समाज के वीर पुरुष हेमू कालानी 19 साल की उम्र में स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे, इसलिए इस कार्यक्रम में उनके जीवन पर भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
प्रतिनिधि सभा की बैठक के चलते महत्वपूर्ण
मध्यप्रदेश में वैसे भी संघ की गतिविधियां चलती रहती है और सह कार्यवाहक समेत अन्य संघ पदाधिकारियों पहुंचते रहे हैं, लेकिन दो दिन बाद हरियाणा में होने वाली संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के चलते संघ प्रमुख मोहन भागवत का राजधानी भोपाल प्रवास अन्य नजरिए से भी देखा जा रहा है। उनके प्रवास के प्रतिनिधि सभा की बैठक में लिए गए फैसलों के मद्देनजर संघ के अनुषांगिक संगठन की बैठक भी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications