Bhopal News: स्टेशन पर सफर के दौरान ₹5 का पानी ₹15 में खरीदने को मजबूर रेल यात्री, वॉटर वेंडिंग मशीनें बंद
Bhopal Railway station: भोपाल रेलवे स्टेशन पर इन दोनों यात्रियों को मिलने वाला ₹5 का पानी ₹15 में खरीदना पड़ रहा है जिसका कारण है कि ज्यादातर समय वॉटर वेंडिंग मशीन में बंद रहती हैं तो वहीं कुछ स्टॉल संचालक इसका फायदा उठाते हुए 15 की वजह ₹20 में पानी की बोतल बेच रहे हैं।
भोपाल के एक नंबर प्लेटफार्म पर तीन मशीन और प्लेटफार्म नंबर 6 पर करीब दो मशीनें लगी है। यह मशीनें शुद्ध आरओ वाटर उपलब्ध कराती हैं। यात्रियों को इन मशीनों से 1 लीटर पानी लेने के लिए ₹5 का भुगतान करना पड़ता है जिन यात्रियों के पास बोतल नहीं है तो उन्हें मशीन ऑपरेटर खाली बोतल भी उपलब्ध कराते हैं।

रेलवे ने यह व्यवस्था यात्रियों को सस्ता पानी उपलब्ध कराने के लिए की है लेकिन यह कुछ ही समय तक सही से संचालित हुई। लेकिन अब ये अधिकांश समय बंद रहती है। एक तरफ जहां सफर करने वाले यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है अब भोपाल रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ हो रही है इसलिए पानी की मांग बड़ी है यदि यह मशीन चालू होती तो स्टॉल और रेस्टोरेंट से जो 1 लीटर पानी ₹15 में मिलता है, वह यात्रियों को आसानी से ₹5 में मिल जाता।
इसलिए बंद पड़ी है मशीनें
रेलवे सूत्रों का कहना है कि समर सीजन में यात्रियों का दबाव अधिक रहता है, इसलिए अब बारिश का सीजन शुरू हो गया है। इसके बाद अब सर्दी का सीजन शुरू होगा यह दोनों ही कारण ऐसे हैं जब तेज गर्मी की तुलना में पानी की जरूरत कम पड़ती है। इस बात का एहसास वॉटर वेंडिंग का संचालन करने वाले ठेकेदारों को है। इसलिए ठेकेदार जानबूझकर मशीन चालू नहीं कर रहे हैं। वॉटर वेंडिंग मशीन में बंद होने का लाभ प्लेटफार्म के स्टाल संचालक उठा रहे हैं। खुलेआम बिना किसी डर की यात्रियों को 15 की रेल नीर की बोतल ₹20 में बेच रहे हैं।
वही इस मामले पर प्रो प्रभारी भोपाल रेल मंडल नवल अग्रवाल का कहना है कि वाटर वेंडिंग मशीन बंद होने के संबंध में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है, फिर भी हम चेक कर लेते हैं। दरअसल्या अधिकारी अपने केबिन से बाहर ही नहीं निकलते तो उन्हें आम जनता की समस्याओं के बारे में कहां से पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications