ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला हाथ, ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा यात्री
भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। पत्नी ने अन्य यात्रियों की मदद से चेन पुलिंग कर दी। जिसके बाद पैसेंजर और आरपीएफ जवान ने खींचकर उसकी जान बचाई।
भोपाल,11 जुलाई। रेलवे स्टेशन पर स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होते वक्त एक यात्री के साथ हादसा हो गया। दरअसल यात्री का ट्रेन में चढ़ने के दौरान दाया हाथ फिसल गया और वो प्लेटफार्म के बीच फंस गया। जिसके बाद पास में खड़े पैसेंजर और आरपीएफ के जवान ने यात्री को बचाया।

यात्री ने बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिनरल वॉटर लेने के लिए उतरा, वे स्टॉल पर ही था और ट्रेन चल पड़ी। उसने दौड़कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की तभी उसका दाहिना हाथ फिसल गया और वो ट्रेन और प्लेटफॉर्म के नीचे फंस गया। कुछ दूर ऐसे ही घसीटा गया। वहां मौजूद कुछ यात्री और आरपीएफ के एक जवान ने फरिश्ता बनकर उसकी जान बचा ली।
जनसम्पर्क अधिकारी (पश्चिम मध्य रेल भोपाल) ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल स्टेशन से पानी लेकर चलती गाडी में चढते समय उसका पैर फिसल गया। यात्री को मामूली चोटें आई, जिसके लिये उक्त यात्री से प्राथमिक उपचार हेतु पूछने पर मना किया एवं यात्री द्वारा पुनः यात्रा करने का आग्रह किया गया। यात्री को सकुशल बर्थ पर बैठाया गया एवं गाड़ी 15.56 बजे गन्तव्य को रवाना हुई।
मण्डल रेल प्रबन्धक सौरभ बंदोपाध्याय नें रेल सुरक्षा बल कर्मी सतेन्द्र सिंह द्वारा किए गए इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक अच्छे कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी है।
यात्री ने कहा कि एक एक पैसेंजर ने अपना बैग फेंक कर मुझे बचाया वह मुझे रेलवे स्टेशन पर कहीं भी नजर नहीं आया। मुझे जीवन भर मलाल रहेगा क्योंकि मुझे उनका आभार व्यक्त करना था। वही आरपीएफ जवान को लेकर यात्री ने कहा कि मुझे सकुशल निकाल लिया गया। मुझे ऐसा लग रहा है कि देवयानी एकादशी पर मुझे नया जीवन मिल गया है। मैं कभी आरपीएफ जवान का एहसान नहीं भूल सकूंगा। उन्होंने बताया कि उन्हें पसलियों में चोट आई है और वह अपनी ससुराल खुरई से परिवार के साथ नागपुर जाने के लिए निकले थे। यात्री राजेश डाकुर 42 साल के है और वे नागपुर महानगर पालिका में कर्मचारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications