Bhopal News: राजधानी में मासूम बच्चे के साथ महिला का अपहरण, राजस्थान में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र से आरोपी युवक ने एक मासूम बच्चे और उसकी मां को अगवा कर राजस्थान ले गया।

Parvaliya area young man caught a woman with him and took her to Rajasthan and did wrong

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल के ग्रामीण इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल परवलिया थाना क्षेत्र से आरोपी युवक एक मासूम बच्चे और उसकी मां को अगवा कर राजस्थान ले गया। जहां पर आरोपी ने 2 महीने तक महिला को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। भागने की कोशिश करने पर महिला के साथ मारपीट करने लगा और उसके बेटे की हत्या करने की धमकी देना लगा। आरोपी ने हत्या की धमकी देकर महिला का मुंह चुप करा दिया।

आरोपी को भरोसे में लेने के लिए पत्नी की तरह किया व्यवहार

बीते कई दिनों से पीड़िता आरोपी को भरोसे में लेने के लिए पत्नी की तरह बर्ताव करने लगी। फिर उसे रायसेन स्थित अपने मायके तक ले आई। यहां आने के बाद परिजनों की मदद से उसने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मां बच्चे का अपहरण करने तथा बलात्कार करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पूरा मामला विस्तार से

परवलिया थाना पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय महिला का मायका रायसेन जिले में है जबकि उसकी शादी 5 साल पहले परवलिया इलाके में हुई थी। इसी गांव में आरोपी सोनू श्रवण रहता था। बीते 14 मार्च को पीड़िता अपने 2 साल के बच्चे के साथ खेत जा रही थी तभी रास्ते में मिले आरोपी सरवन ने पीड़िता को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठा लिया। बाद में हत्या की धमकी देकर उसे अगवा कर अपने साथ राजस्थान ले गया। यहां पर महिला को एक कमरे में बंद रखा गया। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। भागने की कोशिश करने पर बच्चे की हत्या तक की धमकी देकर चुप करा दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+