MP News: पांढुर्ना महिला कांग्रेस अध्यक्ष, पन्ना यूथ कांग्रेस के पूर्व लोकसभा महासचिव भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश में पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से भाजपा ने फिर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। दरअसल भोपाल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रविवार को पांढुर्ना जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गई। इसके अलावा पूर्व सांसद प्रतिनिधि और पन्ना यूथ कांग्रेस के पूर्व लोकसभा महासचिव ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

बता दे रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा के सामने बी-16 चार ईमली स्थित निवास में, पांढुर्ना महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना बालपांडे, पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक मानेकर, और पन्ना के यूथ कांग्रेस के पूर्व लोकसभा महासचिव भूपेंद्र सिंह राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Pandhurna Mahila Congress President Lok Sabha General Secretary of Panna Youth Congress joins BJP

इस अवसर पर पार्टी की पांढुर्ना जिला अध्यक्ष वैशाली महाल्ले, पन्ना जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, और पूर्व जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया भी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

Pandhurna Mahila Congress President Lok Sabha General Secretary of Panna Youth Congress joins BJP

इससे पहले पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, राज्य सूचना आयुक्त एवं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित सुखराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+