Bhopal News: ₹30 हजार महीने के वेतन से करोड़ो रुपए की प्रॉपर्टी बनाने वाली लेडी इंजीनियर का खुला राज
भोपाल में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई के बाद अब एमपी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में कार्यरत सीनियर इंजीनियर जनार्दन पर सवाल खड़े हो रहे है। हेमा और जनार्दन के बीच पारिवारिक रिश्ते है।

Hema meena Bhopal News: मध्यप्रदेश में ₹30 हजार प्रति माह की कमाई करने वाली संविदा सब इंजीनियर हेमा मीणा ने कैसे करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी का साम्राज्य खड़ा किया? अब उसके राज धीरे-धीरे खुलना शुरू हो चुके। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के इंजीनियर जनार्दन ने हेमा को आगे बढ़ाने में दिल खोलकर सहयोग किया। बताया जा रहा है कि हेमा वेयर हाउस और डॉग फॉर्म समेत तीन प्रॉपर्टी के निर्माण में सीनियर इंजीनियर जनार्दन का पूरा योगदान रहा।
ठेकेदार ने DGP से की थी शिकायत
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेमा की प्रॉपर्टी के निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार अमर पंडित ने डीजीपी और सीएम तक जनार्दन और हेमा के नाम से शिकायत की थी। हालांकि इस पर कार्रवाई नहीं हुई। अमर पंडित ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने जनार्दन सिंह और हेमा के कहने पर फार्म हाउस में निर्माण कार्य करवाया, लेकिन निर्माण कार्य का 53 लाख रुपये अब तक नहीं दिया। बताया जा रहा है कि लोकायुक्त को मिली शिकायत में जनार्दन सिंह का नाम भी शामिल था, लेकिन अब तक वे जांच के दायरे में नहीं आ सका।
लोकायुक्त टीम का कहना है कि हम कनेक्शन खंगाल रहे हैं जनार्दन ने माना है कि हेमा और उसके परिवारिक रिश्ते है लोकायुक्त ने बताया कि हेमा मीणा पहले पेटी कांट्रेक्टर शंभू के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। साल 2015-16 में शंभू और हेमा के रिश्तो में दरार आ गई और जनार्दन के सहयोग से दोनों अलग हो गए।
इन कारणों की वजह से जनार्दन पर सवाल खड़े हो रहे
जनार्दन सिंह पर सवाल खड़े होने के तीन कारण हैं। पहला कारण जनार्दन का हेमा के फार्म हाउस पर आना जाना है। दूसरा फार्महाउस के बारे में ठेकेदार से रोज अपडेट लेना। तीसरा फुटेज में जनार्दन के आने जाने की पुष्टि होना।
बताया जाता है कि पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में पेटी कांट्रेक्टर शंभू और हेमा लिव इन रिलेशन में रहते थे। शंभू ने ही जनार्दन से हेमा की मुलाकात करवाई थी। बाद में शंभू और हेमा के बीच ब्रेकअप हो गया था। इसके लिए जनार्दन को जिम्मेदार बताया जाता है। इसके बाद शंभू ने लोकायुक्त और और डब्लू में हेमा और जनार्दन की शिकायत की थी।
हेमा के यहां कल हुई थी कार्रवाई
बता दे 11 मई को लोकायुक्त की टीम ने हेमा मीणा के फार्म हाउस और प्रॉपर्टी पर छापे मार कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा किया था। प्रारंभिक जांच में 6 से 7 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी मिली थी। उसके खिलाफ लोकायुक्त में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद इस छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।
1 करोड़ रुपए का बंगला
सब इंजीनियर हेमा मीणा की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा होने के बाद सभी के होश उड़ गए थे। हेमा मीणा ने पिता के नाम पर बिलखिरिया में 20,000 वर्ग फुट की भूमि ली और वहां पर 1 करोड़ रुपए की लागत से मकान बनवाया। इसके अलावा रायसेन और विदिशा में करोड़ों रुपए की जमीन खरीदी। कार्रवाई के दौरान हेमा के घर से एक बड़ी टीवी मिली भी ली थी, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा उनके फार्म हाउस पर हार्वेस्टर से लेकर पानी टैंकर, जनरेटर और कई बेशकीमती सामान लोकायुक्त की टीम को मिला है।
लग्जरी कारों का शौक
छापामार कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त की टीम को हेमा के फार्म हाउस पर लग्जरी कारों का जखीरा भी मिला। जिसमें थार सहित कई महंगी गाड़ियां लाइन से खड़ी हुई थी। इसके अलावा हार्वेस्टर खेती करने के लिए ट्रैक्टर और 100 से ज्यादा डॉग्स भी मिले। जिनकी रोटी बनाने के लिए ₹2 लाख रुपये की मशीन भी मिली।












Click it and Unblock the Notifications