मध्य प्रदेश : होशंगाबाद में महुआ पेड़ के बाद अब नरसिंहपुर में सामने आया चमत्कारी पेड़
Recommended Video
भोपाल। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में महुआ के चमत्कारी पेड़ के मचा बवाल अभी थमा भी नहीं कि और ऐसा ही पेड़ सामने आया है। अब इस नए पेड़ के बारे में अफवाह है कि इसको छूने से पीठ दर्द और रीढ़ की हड्डी संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है।

बता दें कि यह नया जादुई पेड़ मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के देतपोन गांव में मिला है, जो होशंगाबाद के गांव नयागांव में मिले महुआ के कथित चमत्कारी पेड़ से करीब 50 किलोमीटर दूर है। पेड़ को छूने के लिए बुधवार को एक साथ इतने लोगों की भीड़ उमड़ी कि हमले में 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रशासन को धारा 144 लागू करनी पड़ी।
उधर, नयागांव में महुआ को छूने पर देवीय शक्तियों के चमत्कार से रोग दूर होने की सोशल मीडिया के जरिए फैली अफवाह से दो माह से बड़ी संख्या में लोगों का महुआ के पेड़ के पास पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रशासन को भीड़ को काबू में करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। महुआ के उस पेड़ के पास जाने पर रोक तक लगानी पड़ी। वहां रोजाना तीस हजार लोग पहुंच रहे थे। कई ग्रामीणों ने महुआ के पेड़ के आस-दुकानें तक लगा ली थी।
अब नरसिंहपुरा जिला प्रशासन के सामने देतपोन गांव में नयागांव की तरह कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती है। यहां पर भी एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग महुआ के पेड़ के गले लगाता दिख रहा है। वह व्यक्ति दावा करता है कि महुआ के इस पेड़ को छूने से पीठ का दर्द 75 फीसदी कम हो गया। ग्रामीण हाथ में दीया लेकर पेड़ के सामने नृत्य करते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल हो गया और भीड़ देतपोन गांव में उमड़ने लगी है, जिसे काबू में करने के लिए प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications