Bhopal News: सिख गुरुओं ने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दिया बलिदान, वीर बाल दिवस पर VD शर्मा का बड़ा बयान

Bhopal News: सिख गुरुओं ने हमारे देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। आज का दिन उनके इसी बलिदान को याद करने का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।

आज शहीदी दिवस पर उन साहिबजादों की शहादत को मैं प्रणाम करता हूं, माथा टेकता हूं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर श्यामला हिल्स स्थित गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

On Veer Bal Diwas, State President Sharma paid tribute to Sahibzadas at Shyamala Hills Gurdwara

गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह के शहीदी दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा श्यामला हिल्स स्थित गुरुद्वारे पहुंचे और माथा टेका। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा को पगड़ी पहनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने श्रद्धालुओं के साथ साहिबजादों के बलिदान पर बनी लघु फिल्म देखी एवं बच्चों को प्रेरक पुस्तकें वितरित की।

शर्मा ने गुरुद्वारे में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे साहिबजादों की शहादत के दिन यहां आप लोगों के बीच आने का सौभाग्य मिला है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता श्री दुर्गेश केसवानी, नरेंद्र सलूजा, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी भी उपस्थित रहे।

मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों ने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, लेकिन झुके नहीं। उनका अमर बलिदान देश के इतिहास में एक प्रेरक अध्याय के तौर पर दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबजादों के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के तौर पर मनाए जाने की शुरुआत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+