डॉ. आंबेडकर की 121 वी जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

डॉ आंबेडकर की 121 वी जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बुलडोजर चला-चलाकर हमने माफियाओं और गुंडों से 21 हजार एकड़ जमीन मुक्त कराई है। यह जमीन गरीबों को बाँट दी जाएगी।

भोपाल,14 अप्रैल। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाषण के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने दलितों के लिए कभी कुछ नहीं किया। जब बाबा साहब कांग्रेस में थे, तो उन्हें भी अपमानित किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

वहीं कोरोना वैक्सीन को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी जी की वैक्सीन ने कोरोना को कंट्रोल किया हुआ है, नहीं तो बाकी देशों में कोरोना का कहर जारी है। कांग्रेसी तो कहते थे कि वैक्सीन मत लगवाओ मोदी की वैक्सीन है, लेकिन आज मोदी जी की वैक्सीन काम आ रही है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने सामाजिक न्याय, समरसता और समानता के लिए जो मार्ग दिखाया, उस पर हमें आगे बढ़ते रहना है और सभी को साथ लेकर देश और समाज का विकास करना है।

योजनाओं की दी जानकारी

1. मुख्यमंत्री ने कहा- बुलडोजर चला-चलाकर हमने माफियाओं और गुंडों से 21 हजार एकड़ जमीन मुक्त कराई है। यह जमीन गरीबों को बाँट दी जाएगी।

2. सीएम शिवराज ने बताया कि छोटा उद्योग प्रारंभ करने वालों के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना शुरू कर रहे हैं, जिसमें 1 लाख रुपये तक का ऋण देंगे। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति विशेष परियोजना अंतर्गत बेटे-बेटियों को स्वरोजगार व नवाचार के लिए 2 करोड़ रुपये तक का लोन व अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बाबा साहब को लेकर कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री ने बाबा साहब को लेकर कही बड़ी बात

बाबा साहेब ने समाज के गरीब, कमजोर, वंचित, पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए ऐसे आदर्श प्रस्तुत किए, जिन पर चलकर देश के विकास में सभी वर्गों को सहभागी बनाया जा सकता है। हम बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने के लिए संकल्पबद्ध हैं। मुझे यह कहते हुए प्रसन्नता का अनुभव होता है कि पंचतीर्थ की संकल्पना में एक तीर्थ बाबा साहेब का जन्म स्थल भी है। मध्य प्रदेश में भी हम उनके बताए मार्ग पर चलकर सरकार चलाने का प्रयास करते हैं।

सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Mod) ने सिर्फ महू में ही नहीं, दिल्ली, मुंबई, नागपुर और लंदन में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी के पंच तीर्थ बनवाए। हर जगह उनके स्मारक बनवाए। आज मैंने तय किया है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हम इन पंच तीर्थों को भी शामिल करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

उन्होंने कहा कि सरकार की नजर में सब बराबर हैं। भले ही किसी जाति, धर्म, वर्ण के हों, सरकार सबके लिए बराबर है। अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए कोई चिंतित ना रहे। भाईचारा कायम रखें। शांति-सद्भाव बनाए रखें। गड़बड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि सभी त्योहार प्रेम, भाईचारे से मनाएं। खरगोन में जिनके घर जले हैं,वह चिंता ना करें। उनके घर फिर से बनवाएंगे।

https://hindi.oneindia.com/photos/kgf-star-yash-family-photos-with-wife-radhika-child-oi78785.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+