मनीषा मार्केट में लगे PCC चीफ कमलनाथ के आपत्तिजनक पोस्टर, बताया करप्शन नाथ, तस्वीर के साथ छापा

Kamal Nath News: राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही पोस्टर को लेकर सियासत गर्म हो गई है। दरअसल मनीषा मार्केट और 10 नंबर स्टॉप पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही इन पोस्टरों में स्केनर कोड दिया है, जिसे मोबाइल ऐप से स्कैन करने पर कमलनाथ सरकार में हुए 15 महीनों के घोटालों की जानकारी भी दी गई है।

भोपाल के 10 नंबर मार्केट में लगे इन पोस्टरों को आते-जाते वाहन चालक देख रहे हैं। पोस्टरों के जरिए पूर्व सीएम कमलनाथ को घोटालेबाज बताया जा रहा है। साथ ही कई पोस्टरों में कमलनाथ को वांटेड बताया गया है। पोस्टर विवाद पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का सोशल मीडिया पर एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी नेता की यह हरकत है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भाजपा घबरा गई है।

Objectionable posters of Kamal Nath put up in Manisha market corruption-Nath, printed with picture

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि हमारी 15 महीने की सरकार को जनता ने पसंद किया है। किसानों का कर्ज माफ हुआ, बिजली के बिलों से राहत मिली। अब जब चुनाव में कांग्रेस सरकार भाजपा के नेताओं को बनती दिख रही है तो इस तरह के पोस्टर लगाए जा रहे हैं।वही युवा कांग्रेस के नेता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि कमलनाथ के ऐसे पोस्टर लगाने को लेकर वह पुलिस में शिकायत करेंगे।

पोस्टर विवाद पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भी बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि पोस्टर कांड से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है, यह कांग्रेस की भीतरी लड़ाई है। कुछ कांग्रेसियों ने ही यह पोस्टर लगाएं होंगे। उन्होंने कहा कि मिस्टर करप्टनाथ, कमलनाथ की सारी चरित्रावली भ्रष्टाचार की है।

वहीं भोपाल में पोस्टर कांड पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। 15 महीने की सरकार में कोई भ्रष्टाचार का आरोप मुझ पर नहीं लगा। मेरी सफाई चुनाव में जनता देगी। इस दौरान कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+