Bhopal: लव जिहाद का मामला, द केरला स्टोरी फिल्म देखने के बाद भी छात्रा का इरादा नहीं बदला,घर से जेवर लेकर गायब
राजधानी भोपाल में नर्सिंग छात्रा के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां पर पुलिस छात्रा के परिजनों की शिकायत पर जांच कर रही है।

Bhopal news: राजधानी भोपाल के कमला नगर इलाके में बीते दिनों एक लव जिहाद का नाम आया था। मामला थाने पहुंचने के बाद सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पीड़ित नर्सिंग की छात्रा को 'द केरला स्टोरी' फिल्म दिखाई थी। लेकिन उसके बाद भी छात्रा का निर्णय नहीं बदला और वह बीते दिनों घर से केस और जेवर लेकर दूसरे धर्म के युवक के साथ फरार हो गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक पर प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बुर्का पनाकर जबरन मुस्लिम बनाने का आरोप
बताया जा रहा है कि कमला नगर रहने वाली एक नर्सिंग छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाए कि आरोपी युसूफ उनकी बेटी को जबरन भगा कर ले गया है। छात्रा की 30 मई को शादी होने वाली थी। आरोपी ने उसे जबरन मुस्लिम बनाकर बुर्का भी पहनाया है। इस मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है। अब तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका। वहीं आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।
पीड़ित परिवार से मिली जानकारी के अनुसार नर्सिंग की छात्रा करीब 3 सप्ताह पहले भी घर से गायब हो गई थी। इसके बाद वे बुर्के में थाने पहुंची थी। जब यह मामला सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मालूम चला, तो उन्होंने छात्रा को समझाया और उसे द केरला स्टोरी फिल्म अपने साथ दिखाने ले गई। इसके बाद भी छात्रा का निर्णय नहीं बदला। वह 18- 19 मई की दरमियानी देर रात बिना बताए घर से चली गई। इस दौरान वे अपने साथ जेवर और करीब ₹70 हजार नगद ले गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही है।
गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में लव जिहाद के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिला प्रशासन और लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसके बावजूद जिले में धर्मांतरण के मामले में लगातार बढ़ रहे हैं। HUT से जुड़े संदिग्ध आरोपियों को एटीएस द्वारा पकड़ने की कार्रवाई के बाद आरोपियों ने कई खुलासे किए थे।












Click it and Unblock the Notifications