पटना रैली में हुए विस्फोट के लिए गृहमंत्री और नीतीश कुमार जिम्‍मेदार

Nitish Kumar and HM are responsible for Patna blast: BJP
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, मध्यप्रदेश प्रभारी अनंत कुमार ने आज प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आर्इबी ने बिहार सरकार को पटना में मोदी जी की रैली में सुरक्षा की आशंका को लेकर पूर्व सूचना दी थी लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपराधिक उदासीनता का परिचय दिया, साथ ही देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने भी अपने संवैधानिक दायित्व की उपेक्षा की। मात्र डाकिया की भूमिका का निर्वाह करके जबावदेही से मुहं मोड़ लिया। अनंत कमुार ने कहा कि संवैधानिक दायित्व की लापरवाही को देखते हुए भारत सरकार के निर्वाचन आयागे को इस घटना को गंभीरता के साथ संज्ञान में लेना चाहिए। उन्होने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे बड़े विपक्षी दल भाजता पार्टी के आगामी लोकसभा चुनाव में घोषित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार है। अत: भारत निर्वाचन आयोग से अपेक्षा की जाती है कि वे नरेन्द्र मोदी की रैलियों सभाओं एवं आयोजनों की जिम्मदेारी सुनिश्‍चित करेंगे।

लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्‍य में देश में राज्‍यों में सौ रैलियां नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। पटना की घटना ने साबित कर दिया है कि राष्‍ट्रवादी आतंकवादियों के निशाने पर हैं और बिहार सरकार तथा केंद्र सरकार अपने दायित्‍वों को निभाने में विफल साबित हुई है। अनतं कुमार ने कहा कि पटना की रैली में संबोधन के दौरान भी विस्‍फोट हुए। शाहनवाज हुसैन और राजनाथ सिहं जब बाले रहे थे विस्फोट हुए, उन्होनें पटना की जनता का आभार प्रदर्शन किया कि उसने नरेंद्र मोदी को पूरी गंभीरता के साथ सुना और भगदड़ अथवा अव्‍यवस्‍था को भली भांति बनाया। पटना की जनता की यह साहसिक कार्यवाही वास्तव में सराहनीय है और पार्टी इसके लिए पटना की जनता की कृतज्ञ है।

अनतं कुमार ने कहा कि ऐसे में यह सवाल मौजूद है कि जब आर्इबी ने बिहार के प्रशासन को आतकंवादी घटना की गुप्त सूचना दी थी तो उस पर मुख्‍यमंत्री अथवा प्रशासन गंभीर क्‍यों नहीं हुआ ? दो माह पहले से बिहार सरकार को जानकारी दी गयी थी और प्रशासन को भलीभांति मालूम था कि भाजपा की जो रैली नरेन्द्र मोदी संबोधित करने जा रहे है, वह ऐतिहासिक होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+