मध्य प्रदेश में शनिवार रात नौ बजे से लगेगा नाइट कर्फ्यू , बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधि
भोपाल. मध्य प्रदेश में अब अब शनिवार रात 10 बजे से लगने वाला कर्फ्यू रात 9 बजे से लगेगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को लगने वाले लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि आपातकाल का समय है, मर्यादा ज़रूरी है. मैं सभी से घर पर त्यौहार मनाने की अपील करता हूं. ज़रूरत पड़ी तो आपात धर्म का पालन करूंगा. शिवराज आज शाम कुछ कड़े फैसले भी ले सकते हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना से महानगरों की स्थिति बिगड़ रही है. यह लोगों की जिंदगी का सवाल है. हमारी जिम्मेदारी है कि हर संभव कदम उठा जाए. हमारी 3 तरीके की रणनीति है. पहले संक्रमण करोना. दूसरा अस्पताल में बिस्तर की व्यवस्था करना, तीसरा तेजी से वैक्सीनेशन करना. आज समीक्षा करेंगे. लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधि प्रभावित होती है, लेकिन हमारी भी जिम्मेदारी है.
ये है महानगरों की हालत
गौरतलब है कि प्रदेश में सबसे ज्यादा केस वाले शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. राज्य में 60% केस सिर्फ इन तीन शहरों में दर्ज किए गए. भोपाल में कोरोना की रफ्तार बढ़ने के साथ एक्टिव केस में तेजी से वृद्धि हो रही है. यहां एक सप्ताह में 45% एक्टिव केस बढ़ गए हैं. यदि मार्च महीने के 24 दिन के आंकड़े देखें तो अब तक 5 गुना वृद्धि हो चुकी है. भोपाल में 1 मार्च को एक्टिव केस 556 थे, जो 24 मार्च को बढ़कर 3195 हो चुके हैं.
हाथ काटने के खिलाफ बनेगा कड़ा कानून
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी रोड के स्मार्ट पार्क में करंज का पौधा लगाया. मुख्यमंत्री ने नर्मदा जयंती पर प्रतिदिन एक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया था. इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मैंने सीएमओ वटवृक्ष का पौधा सीएम हाउस भी लगाया. तीन दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिन्होंने मुझे झकझोर कर रख दिया.
15 दिनों में पतियों ने पत्नियों के हाथ काट दिए. यह घरेलू हिंसा का मामला बेहद गंभीर है. मैंने मामलों को गंभीरता से लिया. मैंने डीजीपी को निर्देश दिया है कि जिन्होंने हाथ काटे हैं उन्हें जल्द से जल्द सजा मिले. फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामलों की सुनवाई हो. यह विश्वास का खून है. इतनी कठोर सजा मिले इससे दोबारा ऐसी घटना ना हो. घटनाओं को देखते हुए मध्यप्रदेश में इसके लिए कड़ा कानून बनाया जाएगा.












Click it and Unblock the Notifications