प्रॉपर्टी के चक्कर में भतीजे ने चाचा को झूठे केस में फंसाने की रची थी साजिश, भोपाल पुलिस ने किया खुलासा
Bhopal News: प्रॉपर्टी के लालच में अक्सर लोग अपने सगे रिश्तेदारों को भी ठग लेते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है, जहां पर फायदे के लिए भतीजे ने चाचा को झूठे केस में फंसाने की साजिश की थी। लेकिन पुलिस ने जांच करते हुए भतीजे की साजिश का भंडाफोड़ कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ टीटी नगर थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
बता दे टीटी नगर पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर व उसके नौकर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पूजा कॉलोनी नीलबड़ के रहने वाले राकेश आर्य रिटायर्ड आर्मीमैंन हैं। उनका भतीजा प्रेमकांत आर्य प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। भतीजे ने पुलिस अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया था कि उसके चाचा राकेश आर्य ने जालसाजी कर नीलबड़ स्थित फार्महाउस पर उसके 10 हजार वर्ग फीट के दो प्लाट फर्जी तरीके से बेच दिए हैं।

पुलिस ने मामले की जांच की तो राकेश आर्य निर्दोष पाए गए। वहीं खुलासा हुआ कि भतीजे प्रेमकांत ने प्रॉपर्टी के लालच में चाचा को झूठे मामले में फंसाने के लिए शिकायती आवेदन दिया था। जांच में पता चला कि आरोपी प्रेमकांत आर्य ने अपने नौकर बसंत लोधी को 12 दफ्तर जवाहर चौक स्थित रजिस्टार ऑफिस में अपने स्थान पर खड़ा कर प्लॉट की रजिस्ट्रियां में कराई थी।
दरअसल प्लॉट प्रेम कांथारे नहीं बेचे थे नौकर से की गई पूछताछ में उसने सारी साजिश का खुलासा कर दिया पुलिस ने बताया कि जिस मकान से प्रेमकांत ने जमीन खरीदी थी, उससे अनुबंध हुआ था कि उक्त जमीन पर सिर्फ पार्क व मंदिर ही बनाया जाएगा।









Click it and Unblock the Notifications