Neha Pachisia DSP : जुड़वा बच्चों की मां 'लेडी सिंघम' की निजी जिंदगी में फिर आया तूफान, जानिए वजह?
भोपाल, 27 अप्रैल। मध्य प्रदेश पुलिस की डीएसपी नेहा पच्चीसिया की निजी जिंदगी में आया तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले पति के साथ रिश्तों में खटास बढ़ी, मामला तलाक तक पहुंचा और अब हाथ उठाने तक आ गई है। इसी वजह से Dsp Neha Pachisia फिर सुर्खियों में है।

पति कुणाल जोशी पर मारपीट का आरोप
DSP नेहा पच्चीसिया ने अपने पति कुणाल जोशी पर मारपीट का आरोप लगाया है। डीएसपी की शिकायत पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। इनकी शादी साल 2019 में हुई थी। जुड़वा बच्चे हैं। दोनों एक-दूसरे से अलग रहते हैं। तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। बच्चे नेहा के पास हैं।

नेहा पुलिस मुख्यालय में पोस्टेड
फिलहाल मध्य प्रदेश पुलिस के भोपाल स्थित मुख्यालय में पोस्टेड नेहा पच्चीसिया का पति पेशे से सिविल कॉन्ट्रेक्टर हैं। नेहा अपने पति से अलग चार इमली इलाके में और पति कुणाल जोशी छोला मंदिर इलाके में रहते हैं।

दो दिन पहले दर्ज करवाई रिपोर्ट
DSP नेहा ने 2 दिन पहले हबीबगंज थाना पुलिस को रिपोर्ट दी कि उनके पति जबरन घर के अंदर घुस गए। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ। पति ने उसे धक्का दे दिया, जिससे दीवार से सिर टकरा गया। पुलिस ने नेहा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। दूसरी ओर, उनके पति ने पुलिस को बताया कि वह अपने बच्चों से मिलने वहां पर गए थे।

नेहा की एफबी पोस्ट हुई वायरल
बता दें कि फरवरी 2021 में नेहा का गुना से ट्रांसफर हुआ तब उनके नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट की गई थी, जिसमें लिखा था कि 'IG अविनाश शर्मा इज अवर कल्प्रिट' यानी IG हमारे दोषी हैं। इस पोस्ट के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। फिर इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। उस अविनाश शर्मा ग्वालियर रेंज के आईजी थे।

डीएसपी नेहा पच्चीसिया कौन हैं ? (Who is DSP Neha Pachisia)
बता दें कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर तहसील के मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी नेहा की मां गृहिणी व पिता टीचर हैं। नेहा प्रतिभाशाली हैं। डीएसपी बनने से पहले एयर होस्टेस थीं। नेहा 4 बहनों में सबसे बड़ी हैं। 2012 से 2016 तक पीएससी के प्रिलिम्स और मेन्स एग्जाम दिए। फिर जब एक साथ 2016 में इंटरव्यू हुए तो वे एक साथ चारों एग्जाम में सिलेक्ट हो गई थीं। MPPSC में 20वीं रैंक पाकर डीएसपी बनीं।

मां ने तीन दिन नहीं खाया खाना
मीडिया से बातचीत में DSP नेहा पच्चीसिया ने बताया कि मां शुरू से ही चाहती थीं कि उनकी बेटियों की पढ़ाई अच्छे स्कूल में हो। उस समय पचोर में एक भी अच्छा स्कूल नहीं था। एक इंग्लिश मीडियम स्कूल था, लेकिन उसमें एडमिशन के लिए परिवार के बुजुर्ग तैयार नहीं थे। उनका मानना था कि अगर स्कूल में पढ़ने के बाद बेटी ने धर्म बदल लिया तो क्या होगा? उसी दौरान उनके एडमिशन के लिए उनकी मां ने चिंता में 3 दिन तक खाना नहीं खाया था।

विदेश से भी नौकरी के लिए ऑफर
बता दें कि राजगढ़ से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एविएशन में डिप्लोमा किया और एयर इंडिया में एयर होस्टेस बन गईं। उस वक्त नेहा के पास कई एमएनसी में जॉब ऑफर आने लगे। प्राइवेट जॉब की बजाय नेहा समाज के लिए कुछ करने की ठानी और मध्य प्रदेश पुलिस में आ गई।
-
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications