Sehore News: CM शिवराज के गृह जिले सीहोर में नसरुल्लागंज का नाम बदलकर किया गया भैरुंदा, अधिसूचना जारी

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भैरुन्दा कर दिया गया है। राजस्व विभाग ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

 नसरुल्लागंज का नाम बदलकर किया गया भैरुंदा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में नसरुल्लागंज तहसील का नाम बदलकर अब भैरुंदा कर दिया गया है। काफी लंबे समय से नसरुल्लागंज का नाम बदलने की मांग स्थानीय लोग कर रहे थे। 2021 में इसकी घोषणा भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर चुके थे पर नाम नहीं बदला जा रहा था। लोगों की उचित मांग को भी सरकार का समर्थन नहीं मिल पा रहा था। जिसके बाद आज इसके नाम बदलने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। आज का दिन नसरुल्लागंज के लिए बहुत खास है, क्योंकि इसी दिन नगर का गौरव दिवस मनाया जा रहा है।

बीते साल नर्मदापुरम का गौरव दिवस मनाया गया था। तब होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदा पुरम और बाबई का नाम बदलकर माखन नगर कर दिया गया था। नसरुल्लागंज के लोग भी कई दिनों से अपने शहर का नाम बदलने के लिए प्रयास कर रहे थे। सीएम शिवराज की घोषणा के बाद लोगों को लगा कि नसरुल्लागंज का नाम चेंज हो जाएगा, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के लेटलतीफी के चलते राजपत्र जारी नहीं हो सका। आज जैसे ही राजपत्र जारी होने की सूचना लोगों तक पहुंची तो नगर में उत्सव मनाया जाने लगा लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां देना शुरू कर दी। और सरकार का आभार व्यक्त किया।

भोपाल रियासत में था भैरुंदा

नसरुल्लागंज के इतिहास पर गौर करें तो इसका संबंध भोपाल के नवाब परिवार से नवाब सुल्तानगंज बेगम ने अपने तीनों पुत्रों को भोपाल के पास की जांगिड़ दे दी थी सबसे बड़े बेटे को नसरुल्ला खां को दी गई जागीर का नाम उसके नाम पर नसरुल्लागंज पड़ा। इसी प्रकार औबेदुल्लागंज ओबेदुल्ला खान की जागीर थी सुल्तान जहां बेगम ने अपने सबसे छोटे बेटे हमीदुल्लाह को चिकलोद की जागीर दी थी। नसरुल्ला खां और अब्दुल्ला खान की मौत के पहले हो जाने के कारण भोपाल की रियासत का नवाब हमीदुल्लाह को बनाया गया था। भोपाल रियासत का 1908 का राजपत्र नोटिफिकेशन बताता है कि नसरुल्लागंज का नाम उस वक्त भैरुंदा ही था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+