तेल के दाम बढ़ने के कारण बना नमकीन बेचने का ये अंदाज, चाचा बोले- पत्नी की सलाह ने बदल दी जिंदगी

भोपाल के रहने वाले 53 वर्षीय नसीम अहमद नम.. नम.. नम.. नमकीन के पैकेट ती.. ती.. ती.. ती.. तीस रुपैया में... नमकीन बेचने का ये गाना पुराने शहर की गलियों से निकलकर अब इंटरनेट मीडिया से पूरे देश भर में पहुंच चुका है।

भोपाल, 7 सितंबर। पुराने भोपाल के शाहजहांनाबाद में कुम्हार मोहल्ला के रहने वाले 53 वर्षीय नसीम अहमद नम.. नम.. नम.. नमकीन के पैकेट ती.. ती.. ती.. ती.. तीस रुपैया में... नमकीन बेचने का ये गाना पुराने शहर की गलियों से निकलकर अब इंटरनेट मीडिया से पूरे देश भर में पहुंच चुका है। बीते 7 दिनों से इनका स्कूटर पर नमकीन बेचने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर छाया हुआ है। इन सबके नसीम अहमद उनकी पत्नी को श्रेय देते हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे मैकेनिक का काम करते थे लेकिन उनकी पत्नी इन्होंने नमकीन बेचने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्हें नमकीन बेचने का ऐसा अनोखा तरीका निकाला कि अब लोग उनके दीवाने हो गए। आइए जानते नसीम अहमद ने कैसे निकाला यह तरीका।

Recommended Video

    MP: नमकीन बेचने वाले Bhopali Chacha की आवाज के कायल हुए लोग| वनइंडिया हिंदी |*News
    जब नमकीन के दाम ₹30 हुए तब बना ये गीत

    जब नमकीन के दाम ₹30 हुए तब बना ये गीत

    नसीम अहमद ने वनइंडिया से बातचीत में बताया कि पहले यह नमकीन के पैकेट वह ₹25 में बेचा करते थे लेकिन तेल के दाम बढ़ गए। पहले खाने का तेल के दाम ₹100 से कम थे। इसके बाद 120, 150 और अब ₹180 किलो हो चुका है। इसलिए नमकीन के दाम भी बढ़ गए। जब नमकीन के दाम 25 से ₹30 हुए तो उन्हें बार बार तीस.. तीस.. कहते-कहते ती.. ती.. और नम.. नम.. नम.. नमकीन की राइमिंग बन गई। यह तरीका वायरल हो गया। अब इस तरह के गीत गाते हुए नमकीन वाले चाचा नसीम अहमद भोपाल की जिस गली से भी गुजरते हैं वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। उन्होंने बताया कि लोग नमकीन से ज्यादा उनकी आवाज के दीवाने है।

    कर्बला इलाके के गली से वायरल हुआ वीडियो

    कर्बला इलाके के गली से वायरल हुआ वीडियो

    नसीम अहमद ने वनइंडिया से बातचीत में बताया कि बीते मंगलवार को कर्बला इलाके की गली में स्कूटर पर बैठकर नमकीन बेचने के लिए गाना गा रहे थे। इसी दौरान किसी युवक ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। मेरे पास स्मार्टफोन नहीं है। मोहल्ले के लड़कों ने बताया कि चाचा इंटरनेट मीडिया पर आप छा गए हो। आपका नमकीन बेचने का वीडियो इंटरनेट पर चल रहा है। कई दिनों से नमकीन बेज रहा हूं। इब्राहिमपुरा के एक कारखाने से नमकीन लाता हूं। दोपहर 12 से रात 10 बजे तक पुराने शहर में घर-घर जाकर नमकीन बेचता हूं। खट्टा, मीठा, तीखा, दालमोठ, सेव सहित 28 तरह के नमकीन के नाम याद हैं जिन्हें गानों में पिरो दिया है मैंने।

    घरवाली ने दी थी नमकीन बेचने की सलाह

    घरवाली ने दी थी नमकीन बेचने की सलाह

    नमकीन वाले चाचा नसीम अहमद ने बताया कि पहले वह मैकेनिक का काम करते थे, लेकिन स्वास्थ्य गड़बड़ होने के चलते उन्होंने यह काम छोड़ दिया। पत्नी ने सलाह दी कि वे नमकीन बेचने का काम करें। क्योंकि उनकी पत्नी भी पहले घर घर जाकर नमकीन बेचने का काम करती थी। शुरुआत में तो उनको काफी शर्म आई कि एक मैकेनिक आदमी नमकीन कैसे बेचेगा, लेकिन बाद में उनको इसकी आदत लग गई। नमकीन बेचने के काम में उनके स्थिति में काफी सुधार हुआ। अपने निराले अंदाज के चलते लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं और हाथों हाथ उनका नमकीन खरीदते हैं। नमकीन की अलग-अलग वैरायटी को बताने का नसीम अहमद का अपना एक तरीका है। कच्चा बादाम की वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर नमकीन वाले चाचा अपने अनोखे अंदाज के लिए फेमस हो चुके हैं।

    गाना सुनकर नमकीन लेने निकल पड़ते हैं लोग

    गाना सुनकर नमकीन लेने निकल पड़ते हैं लोग

    नसीम अहमद ₹30 की 200 ग्राम नमकीन का एक पैकेट भेजते हैं वह जाकर पुकार लगाते हैं जिससे लोग घरों से उन्हें सुनने के लिए निकल पड़ते हैं वे बताते हैं कि 1 दिन स्कूटर चलाते समय कुछ पुराने गाने गुनगुना रहा था तभी मन में ख्याल आया कि साधारण हवाई लगाकर नमकीन ले लो कहने से कोई नहीं सुनता है इसलिए अलग तरीका अपनाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+