गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं की तुलना कोरोना से की, बोले, 'लगता नहीं कमलनाथ जी इससे बच पाएंगे'
एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना वायरस के अलग-अलग वैरिएंट की तरह कांग्रेस में भी अलग-अलग लोग कमलनाथ जी पर जुबानी हमला कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश में भले ही अभी चुनाव होने में अभी 6 महीने से भी ज्यादा का समय बचा हुआ है। सीएम को लेकर बयानबाजी अभी से शुरू हो गई है। कमलनाथ को भावी सीएम बताने को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के अलग-अलग वैरिएंट की तरह कांग्रेस में भी अलग-अलग लोग कमलनाथ जी पर जुबानी हमला कर रहे हैं। शायद इसी से पीड़ित होकर उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की बात कही होगी।
बता दें कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस में सीएम के चेहरे को लेकर नेताओं के बयानबाजी का दौर जारी है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें प्रसारित हो रही थी कि कमलनाथ चुनाव नहीं लड़ेंगे हालांकि कांग्रेस ने बाद में खबरों को पूरी तरह से भ्रमण बताते हुए कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। वही इस मुद्दे पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से कहा कि कमलनाथ जी कांग्रेस की कोरोना से लाख बचने की कोशिश करें, लेकिन वे बच नहीं पाएंगे। कांग्रेस में भी कोरोना जैसे वायरस की तर्ज पर बहुत सारे वैरिएंट है। कभी अल्फा कमलनाथ को परेशान करता है, तो कभी बीटा कर देता है। कभी लेम्डा आ जाता है, तो कभी कोई और आ जाता है। कोरोना वायरस के अलग-अलग वैरिएंट की तरह कांग्रेस में भी अलग-अलग लोग कमलनाथ जी पर जुबानी हमला कर रहे हैं। मुझे लगता है कि चुनाव ना लड़ने की बात, जो कमलनाथ जी ने की है वे उन्होंने इन्ही वैरिएंट से परेशान होकर की होगी। हालांकि बाद में लालच के वायरस के कारण वे अपनी बात से पलट गए। लेकिन ये तय है कि कांग्रेस के कोरोना जैसे वैरिएंट से कमलनाथ जी इन दिनों बहुत परेशान है।
Recommended Video
इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान भी कमलनाथ भी तंज सक चुके है। उ्न्होंने कहा कि दिल बहलाने को 'गालिब' ये खयाल अच्छा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई धनी-धोरी प्रदेश क्या देश में ही नहीं है। उनके नेता कह रहे हैं कि अभी मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं है। जनता कह रही है कि कांग्रेस की सरकार नहीं आनी है। सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ जी खिसियानी बिल्ली की तरह खंभा नोंच रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी सीएम शिवराज पर पलटवार करते हुए कहा कि वह मुंबई चले जाएं और एक्टिंग करें। जितनी अच्छी नाटक नौटंकी वह करते हैं उसमें कोई उनका मुकाबला नहीं कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications