Narela News: नरेला क्षेत्र से मंत्री विश्वास सारंग को बड़ी जीत, कांग्रेस के मनोज शुक्ला चौकीदार बने को तैयार
राजधानी भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला को करीब 24569 वोटों से पराजित किया है। नरेला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला बताया जा रहा था और चुनाव परिणाम के समय ऐसा दिखाई भी दिया।
अगर नरेला विधानसभा क्षेत्र में पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना करें तो इस बार भाजपा ने इस क्षेत्र में काफी अच्छा परफॉर्मेंस दिया है। दरअसल, 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायक और मंत्री विश्वास सारंग ने चुनाव करीब 15000 वोटो से जीता था, लेकिन इस बार वोटिंग प्रतिशत कम होने के बावजूद उन्होंने यह चुनाव करीब 24000 से ज्यादा मतों से जीता है।

चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला ने कहा कि जनता ने उन्हें चौकीदारी की जिम्मेदारी दी है इसलिए वे भाजपा सरकार बनने पर और नरेला विधानसभा से विश्वास सारंग के जीतने पर उन्हें बधाई देते हैं। लेकिन अभी भी इस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जनता ने चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें भारी जन समर्थन दिया। इसलिए वे आगे भी विकास के मुद्दे उठाते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications