प्रदेश लेवल से फाइनल होगा जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम ! रायसेन में बघेल का नाम सबसे आगे, बबलू और ऊषा पर चर्चा

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की तरफ से अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा होगी। जिलों के लिए बाकायदा पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिए गए हैं। जिला रायसेन में सीएम के करीब राजेन्द्र सिंह बघेल का नाम सबसे आगे।

रायसेन,26 जुलाई। मध्य प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर राजनीति गरमा चुकी है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की तरफ से अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा होगी। जिलों के लिए बाकायदा पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिए गए हैं। जिला रायसेन में अनारक्षित वर्ग की अध्यक्ष सीट पर इस बार भी किसी सामान्य वर्ग के सदस्य के बैठने की उम्मीद कम है। अध्यक्ष पद की दौड़ में अभी तक राजेन्द्र सिंह बघेल सबसे आगे माने जा रहे है। वहीं माना जा रहा है कि यशवंत मीणा 'बबलू' और ऊषा मीणा को अध्यक्ष पद पर काबिज कराने स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उदयपुरा क्षेत्र से धर्मेंद्र राजपूत की माताजी सुंदर बाई राजपूत का नाम सामान्य वर्ग से सामने आया है और सूत्रों की बातों पर भरोसा करें तो, इनके नाम पर सांची क्षेत्र से भाजपा के दूसरे खेमे (बारला) से भी जोर लगाया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी किसको करेंगे समर्थन

स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी किसको करेंगे समर्थन

अध्यक्ष पद के मामले में क्षेत्रीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी बबलू मीणा और उषा सोनू मीणा में से किसी एक नाम पर सहमति नहीं जता पा रहे हैं। दरअसल बबलू शुरुआत से ही डॉ चौधरी की पसंद है और वे उन्हें अध्यक्ष बनवाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसके पहले ही परिस्थितियों ने पलटी मार दी। देव नगर वार्ड से चुनाव जीती उषा के पति सोनू मीणा भी चौधरी के समर्थक हैं। दोनों ही मीणा नेताओं के दावेदारी करने से डॉक्टर चौधरी ना केवल कमजोर हुए हैं, बल्कि अध्यक्ष मामले में पीछे भी हो गए। दो की आपसी लड़ाई में तीसरे का फायदा तय हो गया है।

अध्यक्ष की रेस में बघेल सबसे आगे !

अध्यक्ष की रेस में बघेल सबसे आगे !

एक तरफ स्वास्थ्य मंत्री बबलू मीणा और ऊषा मीणा में खुलकर किसी एक का समर्थन नहीं कर पा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सांची क्षेत्र से किसी भी नाम पर दूसरे खेमे की सहमति नहीं दिख पा रही है।

सूत्र बताते हैं कि अपने व्यक्तिगत राजनीतिक संबंधों के साथ साथ क्षेत्र में अपनी सक्रियता को आधार बनाकर राजेन्द्र बघेल भाजपा के मापदंडों पर फिट बैठना चाहते हैं। वैसे अभी तक अध्यक्ष की रेस में बघेल ही सबसे आगे हैं!

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बघेल का नाम चर्चाओं में क्यों ?

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बघेल का नाम चर्चाओं में क्यों ?

राजेंद्र सिंह बघेल भाजपा के वरिष्ठ नेता है। उनका परिवार जनसंघ के जमाने से भाजपा से जुड़ा हुआ है जिसका लाभ उन्हें हमेशा राजनीति में मिलता रहा। क्षेत्र से लेकर जिले में बघेल समाज में राजेंद्र की अच्छी पकड़ है। उनके पिता पूर्व सांची जनपद अध्यक्ष स्वर्गीय सनमान सिंह बघेल थे। सीएम शिवराज के बेहद करीब माने जाते हैं। भाजपा द्वारा रायसेन में आयोजित हर बड़े प्रोग्राम में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने आगे बढ़ाया ये नाम

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने आगे बढ़ाया ये नाम

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने भाजपा नेता धर्मेंद्र राजपूत की माता सुंदर भाई का नाम आगे बढ़ाया है हालांकि राजपूत की पसंद में राजन बघेल भी शामिल है। रविवार शाम को रामपाल सिंह के भोपाल निवास पर हुई एक मैच में बैठक में मोदी शेजवार भी उपस्थित रहे सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में सोनू मीणा व बघेल भी बैठक का हिस्सा थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+