Nagar Nigam Election 2022: नाम वापस लेने को तैयार नहीं भाजपा-कांग्रेस के पूर्व पार्षद, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

भोपाल में पार्षद पद के दावेदारों ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया। कांग्रेस के दावेदार शेख सलीम और उनकी बहू धरने पर बैठ गए। वहीं वार्ड नंबर 34 से पूर्व पार्षद पप्पू विलास ने नाम नहीं लिया वापस।

भोपाल, 23 जून। नगर निगम के चुनाव में खड़े हुए उम्मीदवारों के नाम वापसी के आखिरी दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट में जमकर पॉलिटिकल ड्रामा देखने को मिला। चुनाव मैदान में पार्षद पद के लिए खड़े हुए उम्मीदवारों को घरों से बुलाकर उनके फॉर्म वापस करवाए गए। इतना ही नहीं कईयों को तो गाड़ी भेज कर घर से बुलाया गया।

भोपाल में कांग्रेस और बीजेपी से कई पूर्व पार्षद नाम वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में उन पर नाम वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। कई उम्मीदवारों का आरोप है कि नाम वापसी के अंतिम दिन नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की मारपीट तक की गई कई। बागियों को मनाने के लिए पूर्व विधायक और विधायक कलेक्ट्रेट पहुंचे। हालांकि अभी कई पूर्व पार्षद चुनावी मैदान में डटे हुए हैं उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

भोपाल के वार्ड 34 में दो बार के पूर्व पार्षद पप्पू विलास ने नाम नहीं लिया वापस

भोपाल के वार्ड 34 में दो बार के पूर्व पार्षद पप्पू विलास ने नाम नहीं लिया वापस

राजधानी भोपाल की मध्य विधानसभा क्षेत्र में स्थित वार्ड नंबर 34 राजनीति गतिविधियों का केंद्र है। जहांगीराबाद, शबन चौराहा, जिंसी और बैंक कॉलोनी और विधानसभा का भी कुछ क्षेत्र इस वार्ड में आता है। पिछले 10 सालों से यहां पर कांग्रेस के यशवंत यादव पार्षद है। इस बार भी कांग्रेस ने यशवंत यादव को वार्ड 34 से उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने दीपक शर्मा को पार्षद उम्मीदवार बनाया है। जिसके कारण स्थानीय बीजेपी नेताओं में नाराजगी है। वार्ड में बीजेपी के दो बार के पूर्व पार्षद पप्पू विलास ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि दीपक शर्मा बाहरी है।

वार्ड नंबर 34 में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी का भारी विरोध हो रहा है स्थानीय जनता का कहना है कि 10 साल पार्षद रहने के बाद भी उन्होंने क्षेत्र में कोई ज्यादा काम नहीं किया। ऐसे में बीजेपी बनाम बीजेपी की टक्कर हो सकती है। क्योंकि पप्पू विलास बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं।

नाम वापसी के विवाद में समर्थक ने जड़ दिया थप्पड़

नाम वापसी के विवाद में समर्थक ने जड़ दिया थप्पड़

कांग्रेस प्रत्याशी वाहिद लश्करी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे उमेश बाथम व करण का नाम वापस लेने के दौरान विवाद हो गया। इस बीच एक समर्थक ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इससे कुछ देर के लिए गहमागहमी का माहौल भी बन गया। पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा के मौके पर पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ और वे अपने साथ उमेश बाथम को बातचीत के लिए साथ ले गए।

पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने 5 नाम वापस करवाएं

पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने 5 नाम वापस करवाएं

कलेक्टर परिसर में नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस बीजेपी सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा किया। वार्ड 53 से दावेदार सुनील अहिरवार व वार्ड 55 से दावेदार जमुना प्रजापति ने पार्टी के भोपाल प्रभारी रघु राजन को घेर कर खूब खरी-खोटी सुनाई। दोनों दावेदार चिल्ला चिल्ला कर यह कह रहे थे कि पार्टी ने रुपए लेकर टिकट बेचे है।

इधर पूर्व विधायक जितेंद्र का भी कांग्रेस के बागियों को मनाने के लिए पहुंचे उन्होंने उम्मीदवारों को मना कर 5 से 6 फॉर्म वापस भी करवाएं। उन्होंने बागियों को मनाते हुए दिलासा दिलाया है कि आने वाले समय में पार्टी उन्हें अच्छी जिम्मेदारी देगी, इसलिए अपना नाम वापस ले लें।

टिकट के लिए धरने पर बैठे ससुर- बहु

टिकट के लिए धरने पर बैठे ससुर- बहु

भोपाल के वार्ड नंबर 41 में जमकर पॉलिटिकल ड्रामा देखने को मिल रहा है। दरअसल यहां कांग्रेस ने मोहम्मद फहीम को पार्षद का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सागीर के विरोध के चलते उन्हें टिकट दे दिया गया। इसी वार्ड से कांग्रेस नेता शेख सलीम ने भी नॉमिनेशन भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि बार बार उन पर नाम वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। सलीम ने पूर्व महापौर सूट के बारे में अपशब्द कहे, तो सुनील सूद के समर्थक मोहम्मद फहीम का उनके साथ विवाद हो गया। सलीम और उनकी बहू धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि पूर्व महापौर सूद से उनकी जान को खतरा है। करीब 30 मिनट तक वे धरने पर बैठे रहे।

भोपाल अब कुल 85 वार्डो में 398 उम्मीदवार मैदान में

कांग्रेस की बागी रईसा मलिक में आम आदमी पार्टी से नामांकन दाखिल किया था, लेकिन आखिरी वक्त में उन्होंने बी फॉर्म जमा नहीं किया। जिससे उनका नामांकन निर्दलीय हो गया है अब महापौर प्रत्याशियों में भाजपा से मालती राय, कांग्रेसी विभा पटेल, बसपा से प्रिय यदुवंशी मकवाना, जयलोक पार्टी से संगीता प्रजापति, जेडयू मंजू यादव और निर्दलीय लेखा सीमा नाथ चुनाव लड़ेंगी। नाम वापसी की आखिरी दिन 338 पार्षद पद के उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए अब कुल वार्ड 85 में 398 उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे।

यह भी पढ़ें : भोपाल में रिश्तेदारों पर रौब जमाने के लिए महिला बनी फर्जी SDM, फर्जी पुलिस को ले...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+