भोपाल में रिश्तेदारों पर रौब जमाने के लिए महिला बनी फर्जी SDM, फर्जी पुलिस को लेकर पहुंची शादी समारोह में
राजधानी भोपाल में नकली एसडीएम बनकर शादी में शामिल होने पहुंची एक महिला को पुलिस पकड़ लिया। उसके साथ नकली पुलिस बनकर दो अन्य दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नकली एसडीएम वाली कार को भी पुलिस ने किया जब्त।
भोपाल, 22 जून। अक्सर लोग अपना रौब दिखाने के लिए फर्जी तरीकों को अपनाते हैं। ऐसा एक मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है। जहां मिसरोद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गार्डन में शादी समारोह के दौरान रिश्तेदारों पर इंप्रेशन झाड़ने के लिए महिला शादी में नकली एसडीएम बनकर पहुंची इतना ही नहीं उसके साथ एक नकली पुलिसकर्मी भी था। जिसके पास एक नकली आईडी कार्ड और एसडीएम की पट्टी लगी गाड़ी थी।

महिला जिस शादी में पहुंची थी। उस शादी में राज्यपाल भी पहुंचे थे। बता दे शादी में शामिल होने आए महिला के रिश्तेदारों के चलते महिला को पुलिस ने छोड़ा, लेकिन नकली आईडी कार्ड और फर्जी कार लाने वाले सोहित कुमार मोरछले के खिलाफ धारा 171,419 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शादी समारोह किसी रिहायशी परिवार से संबंधित था जिसमें कई नेता और अधिकारी पहुंचे थे। उसी दौरान महिला भी अपना रौब दिखाने के लिए एक नकली पुलिस और गाड़ी पर एसडीएम लिखाकर पहुंची थी। पुलिस ने नकली पुलिस बनने वाले को और वाहन लाने वाले को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है, हालांकि महिला को पुलिस ने छोड़ दिया है।
एडिशनल सीपी सचिन अतुलकर ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में प्रकरण आया है कि एक महिला एसडीएम की वेशभूषा में शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी। जहां उसके साथ दो अन्य लोग भी शामिल थे। एक ने पुलिस की वेशभूषा धारण की हुई थी और एक ने गार्ड की, जो कि उन्हें इस तरह के वेशभूषा की परमिशन नहीं देते है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। भाई महिला के सवाल पर उन्होंने कहा कि विवेचना जारी है अगर महिला पर कोई केस बनता है तो जरूर उस पर केस दर्ज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications