Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal News: भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मुंबई की कोर्ट ने एब्सेंट होने पर मांगी हेल्थ रिपोर्ट

Bhopal News: भोपाल लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद चर्चाओं में रही भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की अब मुश्किलें बढ़ सकती हैं दरअसल, मुंबई की अदालत में सनी में एब्सेंट होने के कारण उन्हें 8 अप्रैल के पहले कोर्ट में अपनी हेल्थ रिपोर्ट जमा करनी होगी।

महाराष्ट्र के मालेगांव धमाके के मामले में मुंबई की एक विशेष अदालत ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई है। भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा इस मामले में आरोपी हैं और उनकी लगातार अनुपस्थिति से अदालत की सुनवाई में परेशानी हो रही है। विशेष अदालत ने भाजपा सांसद के स्वास्थ्य को लेकर रिपोर्ट भी मांगी है और 8 अप्रैल तक रिपोर्ट पेश करने का समय दिया है।

Mumbai court asks for health report from Bhopal MP Pragya Singh Thakur on her absence

प्रज्ञा ठाकुर ने वकील के माध्यम से स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देकर पेशी से छूट मांगी थी। विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी की अदालत में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान भाजपा सांसद के वकील ने फिर से छूट की मांग की। उन्होंने दावा किया कि प्रज्ञा ठाकुर सर्वाइकल-स्पॉन्डिलाइटिस और माइग्रेन से ग्रस्त हैं। आवेदन में उनकी शारीरिक स्थिति को लेकर डॉक्टरों की सलाह पर भोपाल में अपने घर पर इलाज करा रही हैं। आवेदन के साथ एक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है।

अदालत ने 3 अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन प्रज्ञा ठाकुर ने इसे अनदेखा किया। इसके बावजूद, अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है, और चेतावनी दी है कि अगर वह तय तारीख पर पेश नहीं होतीं, तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मामला के संबंध में जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर 2008 को उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव में एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल पर विस्फोट हुआ था, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए थे। 2011 में एनआईए को केस की जांच के लिए नियुक्त किया गया था, जो वर्तमान में सीआरपीसी के तहत आरोपियों के बयान दर्ज कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+