MPPSC ने निकाली बंपर भर्ती, 4 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर होगी भर्ती, साल के आखिरी दिन गुड न्यूज

साल के आखिरी दिन सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल 4 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती निकाली हैं।

नए साल से एक दिन पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग MPPSC ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शुक्रवार देर रात लगातार चयन परीक्षा घोषित की है। दिन भर में पीएससी ने कुल करीब 4098 पदों पर भर्ती प्रक्रिया घोषित कर दी है शुरुआत राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 की घोषणा के साथ हुई। इसके बाद राज्य इंजीनियरिंग सेवा,चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा, खाद्य और औषधि विश्लेषक के पदों पर भर्ती की घोषणा भी की गई। PSC नहीं रुका। देर रात तक उसने प्रदेश के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों,लाइब्रेरियन और स्पोर्ट्स ऑफिसर की भर्ती का भी ऐलान कर दिया।

MPPSC ने निकाली 4 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती

PSC ने उच्च शिक्षा विभाग के अधीन असिस्टेंट प्रोफेसरों की कुल 36 विषयों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी ऑफिसर वर लाइब्रेरियन के खाली पड़े पदों को भरने के लिए उच्च शिक्षा विभाग के अधीन तीनों श्रेणियों में कुल करीब 2000 पद घोषित किए गए हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन आने वाले चिकित्सा अधिकारी के 1456 पदों के लिए भी चयन प्रक्रिया घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही 427 पद राज्यसेवा 15 पद राज्य वन सेवा, राज्य इंजीनियरिंग सेवा में सिविल कृषि और विद्युत सुरक्षा इंजीनियर के 36 पदों के साथ खाद्य व औषधि विश्लेषक के 11 पद घोषित किए गए हैं। PSC के अधिकारियों के अनुसार साल खत्म होने से पहले सभी प्रमुख विभागों द्वारा भेजे गए मांग पत्र के आधार पर चयन प्रक्रिया घोषित की गई है। आगे इन में रिक्तियों की संख्या और बढ़ाने की उम्मीद है। यानी कुल पदों का आंकड़ा 4000 के पार पहुंच जाएगा।

PSC की प्रारंभिक परीक्षा 21 मई को

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 की घोषणा शुक्रवार को कर दी प्रारंभिक परीक्षा 21 मई 2023 को होगी राज्यसभा में कुल 427 पद घोषित किए गए हैं। फिल्मी डिप्टी कलेक्टर के 27 पदों के साथ डेढ़ सौ से ज्यादा पद द्वितीय श्रेणी के जबकि 240 से ज्यादा पद तृतीय श्रेणी की घोषित किया गया साथ ही साथ एमपीपीएससी ने राज्य वन सेवा 2022 की घोषणा भी कर दी है। वन सेवा में कुल 15 पद घोषित किए गए। पीएससी के अनुसार राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 10 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। 9 फरवरी दोपहर 12:00 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 14 मई को प्रवेश पत्र उपलब्ध करवा दिया जाएगा PSC और राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 21 मई को आयोजित होगी।

Recommended Video

      MPPSC Protest Indore: छात्रों के भर्ती सत्याग्रह पर क्या बोले Kamal Nath | वनइंडिया हिंदी *News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+