MP Weather Update: अगले 24 घंटे में भयंकर बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट जारी
भोपाल, 7 जुलाई: मध्य प्रदेश में बादलों की मेहरबानी जारी है। कई क्षेत्रों में मानसून सक्रिय हो गया है, हालांकि अभी भी कुछ क्षेत्र तेज मानसून की उम्मीद लगा रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने मानसून को देखते हुए मध्य प्रदेश के 21 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 संभागों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार
मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने गुरुवार 7 जुलाई को जारी रिपोर्ट में मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे और आने वाले 24 घंटे के मौसम की जानकारी दी है। मौसम विभाग ने मानसून एक्टिविटी को देखते हुए शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, सागर, चम्बल एवं रीवा संभाग के जिलों में भारी बारिश गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना जताई है।

अति वर्षा की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग के जिलों और राजगढ़ जिले में कहीं कहीं भारी से अति बारिश की चेतावनी जारी की है। ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने इन स्थानों पर 64.5 मिमी से 204.4 मिलीमीटर बारिश की चेतावनी दी है।

ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी वर्षा 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिली मीटर की चेतावनी दी है।

गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग ने उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर, चम्बल, जबलपुर, शहडोल और इंदौर संभागों एवं दमोह एवं सागर जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी दी है

24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश का तापमान
वर्षा के चलते मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान भोपाल में 33.3 और न्यूनतम 26.4 डिग्री, जबलपुर में अधिकतम 35.5 न्यूनतम 22.8, ग्वालियर में अधिकतम 38.4 न्यूनतम 24.4, इंदौर का अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री मापा गया।












Click it and Unblock the Notifications