MP Weather Update: रीवा और शहडोल संभाग में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रीवा, 31 जुलाई। विंध्य क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद केवल बादलों का डेरा दिख रहा है। ऐसे में एक बार फिर लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इसी बीच मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक दो दिनों में एक बार फिर तेज झमाझम बारिश होने की सम्भावना है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो नया सिस्टम एक्टिव होने वाला है। ऐसे में पता चलता है कि 1-2 अगस्त से रीवा तथा शहडोल सम्भाग में तेज बारिश हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर,नर्मादापुरम, जबलपुर, भोपाल, तथा सागर में बौछार पड़ने की सम्भावना है।

तेज बारिश से घबराए लोग
पिछले सप्ताह हुई लगातार तेज बारिश से मध्य प्रदेश के कई जिलों में नदी नालें उफान पर आ गये। वहीं कई जगह तो लोगों के घरों में पानी भरने की तथा कई हादसे होने की जानकारी भी मिली थी। वहीं बताया गया है कि अभी भी प्रदेश के उत्तरी इलाके में बारिश हो रही है। चंबल, ग्वालियर, में अच्छी वर्षा हो रही है। वहीं बघेलखंड तथा बुंदेलखंड के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है।
वहीं प्रदेश के पड़ोसी प्रदेशों का भी हाल कुछ इसी तरह है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़
से लगे इलाकों में वर्षा हो रही है। व एक बार फिर सिस्टम एक्टिव होने से बारिश होने की सम्भावना है।
इन जिलों में हो रही बारिश
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के इन जिलों में तेज तथा रिमझिम बारिश का दौर जारी है। वहीं कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां केवल बादलों ने डेरा जमा रखा है। विगत कई दिनों से वर्षा नही हुई है। इसमें रीवा सम्भाग के कई स्थान हैं।वहीं दमोह, जबलपुर, सिंवनी, उज्जैन, नर्मादापुरम, मंडला, नरसिंहपुर, छिदवाड़ा, धार तथा खरगोन में 24 घंटे के अंदर बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications