MP: उमरिया के घोघरी और मगर जलाशय हुआ क्षतिग्रस्त, कट लगाकर बहाया जा रहा पानी
उमरिया, 23 अगस्त। जिले में तेज मूसलाधार बारिश की वजह से जल संसाधन विभाग के 2 डैम क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दोनों डैमों में कट लगाकर पानी निकालना शुरू कर दिया है। जल संसाधन विभाग की टीम दोनों जलाशयों की निगरानी कर रही है।

सोमवार को घोघरी जलाशय की दीवार में सीपेज आ गया था। इसके बाद जिम्मेदार कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बांध में कट लगाकर पानी निकालना शुरू किया। मगर में निर्माणाधीन जलाशय का की मेढ़ की मिट्टी धंसक गई। उसकी दीवार में भी कट लगाकर पानी निकाला गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांवों के कुछ घरों को खाली कराया गया है। उनको सुरक्षित सरकारी स्कूल में ठहराया गया है। जल संसाधन विभाग के मुख्य कार्यपालन यंत्री बीके सिंह ने बताया कि कट मार दिया गया पानी निकाला जा रहा है।
जोहिला नदी का रपटा पुल डूबा, आवागमन बंद
जिले के पाली क्षेत्र के जोहिला नदी में बना रपटा डूब गया। यह 2 विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ता है। इसके डूबने से आवागमन बंद हो गया है। कई गावों को जोड़ने का काम करता है। ओवरफ्लो चल रहा है। ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि हर वर्ष ऐसा ही हाल होता है। मूसलाधार बारिश हाे रही है, ऐसे में पता नहीं अब ये मार्ग कितने दिन के लिए बाधित हो रहेगा। उमरिया जिले का यह रपटा पुल काफी व्यस्त मार्ग है।












Click it and Unblock the Notifications