MP में ट्रैफिक सेफ्टी समिट के मंथन से निकला अमृत लोगों की जिंदगी रोशन करेगा: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
MP Traffic Safety: सड़क हादसों में अक्सर ट्रैफिक सेफ्टी बड़ा विषय उभरकर सामने आता हैं। उसे कंट्रोल करने विशेषज्ञों के साथ एमपी में समिट हुआ। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस समिट का मंथन लोगों की जिंदगी रोशन करेगा।

MP Traffic Safety: विजन जीरो का निर्धारित लक्ष्य कठिन जरूर है, लेकिन करना होगा। जीवन परमात्मा के हाथ में है, हम नागरिकों की जीवन-रक्षा के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। यह बात गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश की पहली 3 दिवसीय राष्ट्रीय विजन जीरो समिट कही। उन्होंने कहा कि समिट के मंथन से निश्चित ही अमृत निकलेगा, जो लोगों की जिंदगी को रोशन करेगा।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये सख्त कदम उठाये जाने की आवश्यकता है। ट्रैफिक सेंस के अभाव में अच्छी सड़कों एवं अत्याधुनिक वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का बढ़ना चिंताजनक है। दुर्घटनाओं और उसमें होने वाली जन-हानि को रोकने के लिये नशे में वाहनों का संचालन और ओवर स्पीडिंग पर रोक लगाना बहुत जरूरी है।
गृह मंत्री बोले कि हमें कठोर निर्णय लेना होंगे, जो सबके लिये नजीर बन सकें। कार्य कठिन है पर करना पड़ेगा, जिससे दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को न्यूनतम किया जा सके। डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने कहा कि समिट के लक्ष्य विजन जीरो को हासिल करने के लिये हम सभी को जिम्मेदार होना होगा। मोबाइल आने के बाद सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 5 करोड़ लोगों की मृत्यु हुई है।
दुर्घटनाओं के कारण देश की जीडीपी को लगभग 4 प्रतिशत का नुकसान होता है। सड़क सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। यदि हम सभी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे, तो निश्चित ही विजन जीरो के लक्ष्य तक पहुँच पायेंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिये सभी को मिल कर काम करना होगा। विजन जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये हमें अपना माइंड सेट चेंज करना होगा।
डीजीपी ने कहा कि पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी 3 दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता कर रहे विशेषज्ञों से सीख नए अनुभव देगी। उसका अपने क्षेत्रों में अनुपालन कराना होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय समिट में बुकलेट "विजन जीरो-2023, रोड सेफ्टी'' का कवर पेज लांच किया गया। बताया गया कि बुकलेट में समिट में प्रस्तुत किये जाने वाले सभी शोध-पत्र शामिल किये जायेंगे। इसका प्रकाशन अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन संस्थान ब्लूमबेरी द्वारा किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications