MP : नगर पालिका और परिषद के परिणाम भाजपा के लिए सुखद और कांग्रेस के लिए चिंताजनक, BJP को 3 की बढ़त
एमपी में नगरीय निकायों के चुनाव में भाजपा के लिए परिणाम साख बचाने वाले रहे भाई कांग्रेस को परिणामों से थोड़ा नुकसान होता नजर आया। बता दे कि 18 जिलों के 46 नगरी निकाय( सतारा नगरपालिका और 29 नगर परिषद ) के चुनावी परिणामों
भोपाल,30 सितंबर। मध्य प्रदेश में हुए नगरीय निकायों के चुनाव में भाजपा के लिए परिणाम साख बचाने वाले रहे भाई कांग्रेस को परिणामों से थोड़ा नुकसान होता नजर आया। बता दे कि 18 जिलों के 46 नगरी निकाय( सतारा नगरपालिका और 29 नगर परिषद ) के चुनावी परिणामों में 17 नगरपालिका में से 11 पर बीजेपी को बहुमत मिला कांग्रेस सिर्फ चार नगरपालिका ही जीत पाई। बिजुरी नगर पालिका में टाइम हुआ तो नैनपुर नगर पालिका में निर्दलीय को बहुमत मिला। नगर परिषद की बात करें तो बीजेपी ने 29 में से 18 परिषद जीती। वहीं कांग्रेस ने 6 परिषद अपने खाते में की। सिंगरौली की सरई और बरगवां परिषद में निर्दलीय को बहुमत मिला।

पिछले चुनाव की बात करें तो 46 निकाय में से बीजेपी को बहुत ज्यादा फायदा नहीं हुआ। पहले बीच के खाते में 11 नगर पालिका ही थी और इस बार भी उसे 11 पर जीत मिली। नगर परिषद में जरूर भाजपा को 3 की लीड मिली है। पिछली बार बीजेपी की 14 परिषद की इस बार 17 परिषद है। भाई कांग्रेस की बात करें तो पिछली बार उनके पास 5 नगरपालिका थी लेकिन इस बार सिर्फ 4 पर ही बहुमत मिला। पिछली बार कांग्रेस के पास 7 परिषद थी और इस बार उसे 6 पर बहुमत मिला है।
परिणाम आने के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बयान देते हुए कहा कि आज सामने आये 46 नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों में कांग्रेस समर्थित विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पुलिस ,पैसे व प्रशासन का उपयोग कर , सत्ता का जमकर दुरुपयोग कर यह चुनाव लड़ा था।चुनावी क्षेत्रों में जनता को गुमराह करने के लिये जमकर झूठी घोषणाएँ व झूठे नारियल फोड़े गये। सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया गया।
कमलनाथ ने कहा कि हमारे प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं को जमकर प्रताड़ित किया गया, पर जनता ने कांग्रेस को समर्थन देकर स्पष्ट कर दिया कि सत्य परेशान हो सकता है, पर पराजित नहीं। बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी इन चुनावों में विजयी हुए है। 12 माह हम वापस सरकार में लौटेंगे, जनता का समर्थन हमारे साथ है। मैं मतदाता साथियों का आभार मानता हूँ जिन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाया।












Click it and Unblock the Notifications