Sidhi: गाय-बकरी चोरी के आरोप में बनाया बंधक, पेड़ से बांधकर मारपीट का वीडियो वायरल
सीधी, 24 सितंबर। जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो आया है। गाय बकरी चोरी के आरोप में लोगों ने 3 युवकों को पकड़ लिया। तीनों युवकों को गोपद नदी के किनारे 1 पेड़ से बांधकर पूछताछ की जा रही है और मारपीट की जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जानकारी अनुसार सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र के गोपद नदी के किनारे एक बरगद के पेड़ पर ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए जाने की खबर सामने आई है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में ग्रामीण तीन युवकों को गाय-बकरी चोरी करने के शक में गाली-गलौज कर मारपीट की जा रही है।
इस वीडियो में कुछ ग्रामीण 3 युवकों को बंधक बनाकर बरगद के पेड़ से बांधकर पूछताछ कर रहे हैं। गांव के 4-5 लोगों को गाली। वीडियो में उनका कहना है कि ये लोग जंगल से गाय-बकरियां चुराकर बेचते हैं। आज उन्हें रंगेहाथ पकड़ा गया, बाद में उनके साथ मारपीट भी की गई।
मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा हो गया। ग्रामीणों ने उन्हें एक बरगद के पेड़ में बंधक बनाकर मारपीट की। लेकिन किसी ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की और पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी। हालांकि इस संबंध में किसी पक्ष के तरफ से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि अगर कोई शिकायत करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications