MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, कहा- वे स्पष्ट करें किस हिंदुत्व के साथ
MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हिंदुत्व को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि राहुल जी कैसा भारत जोड़ने निकले हैं। उन्होंने कह
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हिंदुत्व को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि राहुल जी कैसा भारत जोड़ने निकले हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश लक्ष्मणराव जरकीहोली द्वारा 'हिंदू' शब्द पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 'हिंदू' और 'हिंदुत्व' को लेकर कांग्रेस की सोच क्या है, इसको स्पष्ट करने को लेकर राहुल गांधी जी को पत्र लिखूंगा।
Recommended Video

दरअसल गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी कैसा भारत जोड़ रहे हैं, उन्हें समझ नहीं आता। 2019 में बयानबाजी शुरू की थी। राजस्थान की रैली में हिंदू और हिंदुत्व को परिभाषित किया था। उसके बाद उनके पाटिल जी को गीता में जिहाद दिखाई दिया। सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन से कर दी थी, इन्हें हिंदू शब्द से चिढ़ है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कर्नाटक में इनके कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हिंदू शब्द गंदा है। इसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिस तरीके से सनातन पर उंगली उठाई थी, उसकी सीरीज जहां कर्नाटक के नाटक तक पहुंची है। इसके लिए मैं खुद राहुल गांधी को पत्र लिखूंगा। वे स्पष्ट करे कि कांग्रेस किस हिंदुत्व की तरफ है। जब चुनाव आता है तो वे टीका लगा लेते हैं और हिंदू बन जाते हैं।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पीसीसी चीफ कमलनाथ पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी लोकतंत्र में जनता ही तय करती है कि किसकी सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता का आशीर्वाद पहले भी भाजपा के साथ था और आगे भी भाजपा के साथ ही रहेगा। दरअसल कमलनाथ ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा को भारत में जमकर समर्थन मिल रहा है। लाखों लोग यात्रा में शामिल हो रहे हैं। वहीं मध्यप्रदेश में भी यात्रा को भारी समर्थन मिलेगा 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता तय करेगी के हमारे 18 महीने की सरकार अच्छी थी या फिर जोड़-तोड़ की सरकार।












Click it and Unblock the Notifications