MP पंचायत चुनाव: पहले चरण की वोटिंग खत्म, जिलेवार देखिए मतदान प्रतिशत

भोपाल, 25 जून: मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव काफी विवादों के बीच मध्य प्रदेश में गांव की सरकार यानी पंचायतों के लिए तीन चरणों में मतदान कराना सुनिश्चित हुआ है। मध्य प्रदेश में प्रथम चरण के लिए मतदान अब समाप्त हो चुका है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 52 जिलों के 115 विकासखंड की 8702 ग्राम पंचायतों के 26,902 मतदान केंद्रों पर मतदान डाले गए। इनमें से 22,915 सामान्‍य और 3,989 संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिनमें से मध्य प्रदेश में कुल 67 % मतदान हुआ सबसे अधिक श्योपुर 79% और सबसे कम अनूपपुर 51% मतदान हुआ। जबकि दूसरे चरण का चुनाव 1 जुलाई और तीसरे चरण का चुनाव 8 जुलाई को संपन्न होगा। मतदान प्रक्रिया के दौरान पोलिंग बूथों में किसी प्रकार की बाधा ना पहुंचे उसके लिए शासन ने काफी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

MP election

अनुमानित मतदान प्रतिशत 3:00 बजे तक

मध्य प्रदेश कुल प्रतिशत 67.00%

जिलेवार जानकारी

श्योपुर -79.60%
मुरैना -63.90%
भिंड-57%
ग्वालियर -65.90%
दतिया - 74.20%
शिवपुरी-73.10%
गुना -73.60%
अशोकनगर-74.90%
सागर-71.20%
टीकमगढ़ -59.80%
छतरपुर-65.10%
दमोह -65.20%
पन्ना -52.38%
सतना -57.60%
रीवा-56.70%
सीधी -64.60%
सिंगरौली -63.30%
शहडोल -60.80%
अनूपपुर-51.70%
उमरिया - 62.60%
कटनी -65.60%
जबलपुर-67.10%
डिंण्डोरी-67.90%
मंण्डला-65.90%
बालाघाट-57.50%
सिवनी -71.70%
नरसिंहपुर -69.70%
छिंदवाड़ा-72.10%
बैतूल-67.20%
हरदा -69.10%
नर्मदापुरम-74.80%

परिणाम होंगे जारी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 25 जून को संपन्न हो चुका है, अब 1 जुलाई को दूसरे चरण का मतदान और 8 जुलाई को तीसरा चरण का मतदान होगा, त्रिस्तरीय पंचायतों के परिणामों की घोषण 14 जुलाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+