MP: एक बार फिर हो सकती है भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में बन रहा है सिस्टम
राजधानी भोपाल सहित अधिकतर इलाकों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है हालांकि अब सिर्फ बर्बादी का मंजर ही दिखाई दे रहा है। लेकिन इन सबके बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर तेज बारिश को लेकर संभावना जताई है।
भोपाल,24 अगस्त। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारी बारिश के बाद मंगलवार को कई क्षेत्रों में हल्की बौछारें दिखाई दी। लेकिन बुधवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में धूप ने दर्शन दिए तो लोगों को भी राहत महसूस होने लगी। राजधानी सहित अधिकतर इलाकों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है हालांकि अब सिर्फ बर्बादी का मंजर ही दिखाई दे रहा है। लेकिन इन सबके बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर तेज बारिश को लेकर संभावना जताई है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज सतही हवाएं चलेगी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ ज्यादातर स्थानों पर हल्की-फुल्की बौछारें के साथ बिजली आंधी चलने की संभावना है। दक्षिण पूर्वी राजस्थान और इससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज सतही हवाएं ( 20-23 हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति) से चल सकती हैं !
Recommended Video

27 से 31 अगस्त के बीच भोपाल नर्मदा पुरम में तेज बारिश
मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन सिर्फ हल्की बौछारें के साथ बारिश होने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नए सिस्टम बन रहा है 26 अगस्त से पूर्वी मध्य प्रदेश के समय बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मई 27 से 31 अगस्त के बीच भोपाल नर्मदा पुरम में तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि इंदौर उज्जैन संभाग में रिमझिम बारिश होगी।

3 दिन हुई थी आफत वाली बारिश
मानसून का स्ट्रांग सिस्टम बनने के बाद शनिवार रात से प्रदेश भर में बारिश का दौर शुरू हो गया था खासकर भोपाल में बादल टूटकर बरसे। राजधानी के अलावा नर्मदा पुरम ग्वालियर जबलपुर में भी भारी बारिश हुई भोपाल में 2 दिन में 14 इंच से अधिक पानी गिर गया। इस कारण बारिश ने आफत खड़ी कर दी। भोपाल के अधिकतर इलाकों में 2 दिन तक बिजली गुल रही, तो वहीं पानी की सप्लाई भी बाधित रही। हालातों को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी भी घोषित कर दी गई थी।

क्रूज को सुधारने के लिए हैदराबाद से आएगी टीम
भोपाल में भारी बारिश के कारण बोट क्लब पर क्रूज जहाज भी डूब गया था। 36 घंटे पहले हुई मूसलाधार बारिश में क्रूस के डूबने का वीडियो भी पूरे शहर में ही नहीं पूरे देश में वायरल हो गया था। क्रूज़ कप्तान लेफ्टिनेंट आर एस मिश्रा ने बताया कि क्रूज को सुधारने के लिए हैदराबाद से टीम आएगी। उन्होंने बताया कि 25 सालों में पहली बार इस तरह की लहरें उठी। यह बारीक बंगाल की खाड़ी से आए डिप्रेशन के कारण हुई जिसका असर शहर के हर इलाकों में देखने को मिला। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को हवा की रफ्तार और बारिश के इंटेंसिटी दोनों सामान्य से बहुत ज्यादा थी।












Click it and Unblock the Notifications