MP: नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर RSS कार्यकर्ता के भाई पर जानलेवा हमला; बुलाकर लाठी-डंडों से पीटा'
रीवा, 24 जुलाई। जिले में नुपुर शर्मा के समर्थक पर हमला करने का मामला सामने आया है। युवक फेसबुक में नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट और कमेंट करता था। जानकारी अनुसार 23 जुलाई को घर से ऑफिस जाते समय युवक को एक अन्य युवक ने बात करने के लिये बुलाया और फिर उस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। घायल युवक अस्पताल में भर्ती है।

Recommended Video
मामला रीवा जिले के सिरमौर विकासखंड के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़ित का भाई RSS से जुड़ा है। पीड़ित युवक फेसबुक सोशल मीडिया में हिन्दूवादी और नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट और कमेंट करता था, जिसके चलते उस पर 1 युवक ने जानलेवा हमला किया। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके परिचित के 1 युवक ने उसे घर से ऑफिस जाते समय बात करने के लिए बुलाया था, जब वह युवक के पास पहुंचा तो उसने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। फिलहाल घायल युवक को इलाज के लिए रीवा के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
घर से ऑफिस जाने निकला था युवक
हॉस्पिटल में भर्ती पीड़ित मुकेश तिवारी ने बताया कि वह एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता है। रोजाना की तरह 23 जुलाई को वह घर से ऑफिस जाने के लिए गांव से बैकुण्ठपुर पहुंचा था। तभी उसके दोस्त के भाई मोहम्मद सुलेमान ने अति आवश्यक बात करने के लिये बुलाया और अचानक से लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसने सोशल मीडिया में धर्म समर्थित पोस्ट व कमेंट्स के साथ-साथ नुपुर शर्मा का समर्थन किया था, जिसके चलते सुलेमान ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।
पीड़ित का कहना है कि वह सुलेमान को पहचानता है, इसलिए उसके बुलाने पर उसके घर चला गया। सुलेमान ने पहले उसे कुर्सी पर बैठाया लेकिन बाद में उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। साथ ही पीटते हुए पूछा कि और पोस्ट करेगा।
RSS का सदस्य है पीड़ित का भाई
घायल के भाई आशीष तिवारी ने बताया कि वह RSS का सक्रिय कार्यकर्ता है, जिसके चलते धर्म समर्थित पोस्ट फेसबुक अन्न साइड में अक्सर पोस्ट करता है। हाल ही में उसने नुपुर शर्मा का समर्थन भी किया गया था, जिसके चलते उसके भाई पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोप है कि मारपीट करने वाले ने घायल का बैग, पैसा और मोबाइल भी छीन लिया है।
23 जुलाई को बैकुण्ठपुर क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप की स्थिति निर्मित है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस लगातार नजर रख रही है। फिलहाल पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है और घटना की सही वजह जानने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मामले में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। बताते चलें, इससे पहले सीहोर जिले में भी नुपुर शर्मा के समर्थक पर हमला करने का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications